न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / सचिन पायलट के लिए खुले हैं दरवाजे, अपनी ही सरकार को कमजोर करना ठीक नहीं : कांग्रेस

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री गहलोत के आवास पर सोमवार सुबह विधायक दल की बैठक के लिए मंत्री और विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 12:48:44

राजस्थान / सचिन पायलट के लिए खुले हैं दरवाजे, अपनी ही सरकार को कमजोर करना ठीक नहीं : कांग्रेस

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री गहलोत (Ashok Gehlot) के आवास पर सोमवार सुबह विधायक दल की बैठक के लिए मंत्री और विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। अब तक करीब 102 विधायक पहुंचने की चर्चा हैं, जिनमें 92 कांग्रेस और 10 निर्दलीय बताए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से व्हिप जारी किया गया है कि जो भी इस बैठक में नहीं आएगा, उसपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इस बीच सचिन पायलट गुट का दावा है कि उनके समर्थन में तीस विधायक हैं, जो इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। वहीं, कांग्रेस की ओर से एक बार फिर सचिन पायलट से बैठक में आने की अपील की गई है।

राजनीति के जानकार बताते हैं कि पायलट भले ही दावा करें कि उनके पास 30 विधायकों का समर्थन है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उनके खेमे में 15 विधायक ही नजर आ रहे हैं। गहलोत सरकार के कद्दावर मंत्री बाकी विधायकों से संपर्क करने की कोशिश भी कर रहे हैं।

खुले मन से पार्टी के सामने अपनी बात रखें

उधर, सचिन पायलट प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पार्टी सचिन पायलट को मनाती हुई नजर आई। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया के जरिए सचिन पायलट से अपील की कि वह कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हों और खुले मन से पार्टी के सामने अपनी बात रखें। उन्होंने सचिन के साथ अन्य विधायकों से भी अपील की कि वह पार्टी से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बात करने के लिए स्वतंत्र हैं और अगर उन्हें किसी प्रकार की शिकायत या संदेह हो तो अविनाश पांडे को फोन कर सकते हैं।

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जयपुर भेजेल गए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कभी-कभी वैचारिक मतभेद पैदा हो जाता है, लेकिन ऐसी स्थिति में अपनी ही सरेंकार को कमजोर करना ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार का मतभेद है तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलकर इसका समाधान निकाला जा सकता है। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के जरिए अपनी ही सरकार को कमजोर करना ठीक नहीं है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जांच एजेंसियों के जरिए लोगों को डराना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बार-बार जांच एजेंसियों को आगे कर देती है। आज कांग्रेस के नेताओं को छापेमारी के जरिए परेशान करने की कोशिश कर रही है।

प्रताप सिंह खचारियावास ने कही ये बात

वहीं, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खचारियावास ने कहा है कि वे किसको डरा रहे हैं, लड़ना मरना हमें आता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को समझना चाहिए बीजेपी पैसे के दम पर सरकार गिराना चाहती है। बहुत दिन से षडयंत्र चल रहा है। राजस्थान में एक भी विधायक जो सोनिया और राहुल गांधी से हाथ का निशान लेकर आया है वो समझ ले कि बेईमानी की हद पार कर दी झूठ के जनरेटर ने।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सचिन प्रदेश कांग्रेस के अधयक्ष हैं। सचिन के पास आज भी मौका है। वे राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पांडे जी को फोन कर लें। उन्होंने कहा कि सचिन बीजेपी की षडयंत्र में फंस रहे हैं। खचारियावास ने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त वो किसी कीमत पर नहीं कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत