न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

किसानों को 538 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ भुगतान : अजय सिंह किलक

सहकारिता मंत्री श्री अजय सिंह किलक ने गुरूवार को बताया कि अब तक 50 हजार 827 किसानों को उनके पंजीकृत बैंक खातों में 538 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान ऑन लाइन किया जा चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 May 2018 5:02:31

किसानों को 538 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ भुगतान : अजय सिंह किलक

जयपुर । सहकारिता मंत्री श्री अजय सिंह किलक ने गुरूवार को बताया कि अब तक 50 हजार 827 किसानों को उनके पंजीकृत बैंक खातों में 538 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान ऑन लाइन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिये सरसों, चना, गेहूं, प्याज एवं लहसुन की खरीद चल रही है और तेजी से किसानों को भुगतान किया जा रहा है।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि किसान राज्य सरकार की प्रथम प्राथमिकता है और हम इसी के अनुसार कार्य योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरसों, चना एवं गेहूं की समर्थन मूल्य पर तथा प्याज एवं लहसुन की बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरसों की 8 लाख मै.टन तथा चना की 4 लाख मै.टन खरीद की जायेगी।

श्री किलक ने बताया कि किसानों में ऑनलाइन पंजीयन के लिये भारी उत्साह है और अब तक 4 लाख 58 हजार 574 किसानों ने अपनी उपज को बेचने के लिये पंजीयन करवाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरसों, चना, गेहूं, प्याज एवं लहसुन की खरीद के लिये 524 खरीद केन्द्र बनाये गये हैं और 1 लाख 6 हजार 494 किसानों से 1 हजार 182 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की उपज की खरीद की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि जिन्सों की उपज के क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए खरीद केन्द्र बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि सरसों के 226 केन्द्र, चना के 194 केन्द्र, गेहूं के 98, प्याज के 7 एवं लहसुन के 6 केन्द्र बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 3 लाख 17 हजार मै.टन से अधिक की कृषि जिन्स की खरीद की जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन