न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उच्च शिक्षा मंत्री ने राजसमन्द जिले में न्याय आपके द्वार अभियान का शुभारंभ किया

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने राजस्व लोक अदालत अभियान - न्याय आपके द्वार को ग्रामीणों के कल्याण और ग्राम्य विकास का महत्वपूर्ण अभियान बताया है और ग्रामीणों से कहा है कि इन शिविरों का पूरा-पूरा फायदा पाने के लिए पूरी जागरुकता से आगे आएं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 May 2018 11:57:08

उच्च शिक्षा मंत्री ने राजसमन्द जिले में  न्याय आपके द्वार अभियान का शुभारंभ किया

राजसमन्द । उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने राजस्व लोक अदालत अभियान - न्याय आपके द्वार को ग्रामीणों के कल्याण और ग्राम्य विकास का महत्वपूर्ण अभियान बताया है और ग्रामीणों से कहा है कि इन शिविरों का पूरा-पूरा फायदा पाने के लिए पूरी जागरुकता से आगे आएं।

श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की मंशा के अनुरूप ग्राम्यांचलों में बहुआयामी खुशहाली लाने और ग्रामीणों के सर्वांगीण उत्थान के लिए संचालित राजस्व लोक अदालत अभियान - न्याय आपके द्वार गाँवों के लिए सरकार का वह कल्याणकारी अभियान है जो प्रदेश के ग्रामीणों को सुनहरी दिशा-दृष्टि प्रदान करने और ग्रामीणों को समस्याओं से मुक्ति का सुकून प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने राजसमन्द जिले में राजस्व लोक अदालत अभियान - न्याय आपके द्वार के शुभारंभ समारोह में यह बात कही।

kiran maheshwari,rajasthan,rajsamand

रीमती किरण माहेश्वरी ने मंगलवार को राजसमन्द जिले की मोही ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र में आयोजित शिविर का शुभारंभ किया। समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री बृजमोहन बैरवा, उपखण्ड अधिकारी श्री राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, उप प्रधान श्री भरत पालीवाल, तहसीलदार श्री गजानन्द जांगिड़, अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. की अधीक्षण अभियन्ता श्रीमती मधुमती मेनारिया, समाजसेवी श्री भानुजी पालीवाल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री निर्मल चित्तौड़ा, विकास अधिकारी श्री मधुसूदन रतनू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, ग्राम्य जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण नर-नारी उपस्थित थे।

kiran maheshwari,rajasthan,rajsamand

उच्च शिक्षा मंत्री ने इन शिविरों को उपलब्धिमूलक एवं ग्रामीणों के लिए भरपूर उपादेय बनाए जाने पर जोर दिया और शिविर आयोजन मेंं भागीदार अधिकारियों एवं कार्मिकोें से कहा कि वे इन शिविरों के उद्देश्य एवं महत्ता को अच्छी तरह समझें, शिविर गतिविधियों के प्रति गंभीरता रहें और बेहतर परिणामदायी बनाएं। उच्च शिक्षा मंत्री ने शिविर में ग्रामीणों के राजस्व नामों का शुद्धिकरण पत्र तथा अन्य दस्तावेज सौंपे और ग्रामीणों को नाम शुद्ध होने की बधाई दी।

kiran maheshwari,rajasthan,rajsamand

अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभ पहुंचाएं

उन्होंने विभागीय अघिकारियों और कार्मिकाें से कहा कि वे ग्रामीणों के भले के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों तथा सुख-सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों को परिचित कराएं और इनसे लाभान्वित करने के लिए अपनी ओर से पहल करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करें। श्रीमती माहेश्वरी ने बिजली के घरेलू कनेक्शन सहित विभिन्न योजनाओं के सरलीकृत स्वरूप की जानकारी ग्रामीणों को दी और इनका लाभ पाने का आह्वान किया। आरंभ में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए उपखण्ड अधिकारी श्री राजेन्द्रप्रसाद अग्रवाल ने अभियान के उद्देश्यों और राजस्व सहित विभिन्न विभागों की ओर से किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी।

kiran maheshwari,rajasthan,rajsamand

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने राजस्व लोेक अदालत अभियान - न्याय आपके द्वार के अन्तर्गत मोही ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लगे शिविर में विभिन्न काउन्टरों के बारे में जानकारी ली और विभागीय कार्मिकों से कहा कि वे शिविर को आशातीत सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत करते हुए ग्रामीणों को लाभान्वित करें और उन्हें खुशहाल जिन्दगी देने में भागीदार बनें।

kiran maheshwari,rajasthan,rajsamand

मोही के अटल सेवा केन्द्र में ई मित्र प्लस का शुभारंभ किया

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने मंगलवार को राजसमन्द पंचायत समिति अन्तर्गत मोही ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में नवस्थापित ई मित्र प्लस मशीन का उद्घाटन फीता काटकर किया तथा इसका संचालन कर सेवाओं का शुभारंभ किया। श्रीमती माहेश्वरी ने ई मित्र प्लस की विभिन्न सेवाओं व क्रियाविधि के बारे में विस्तार से जानकारी पायी और इससे संबंधित सेवाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया और बताया कि अब उन्हें कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है बल्कि उनके गांव में ही विभिन्न प्रकार की ई सेवाएं उपलब्ध हैं जिनका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत