राजस्थान में त्यौहार और चुनावी सीजन में बढ़ती लापरवाही के नतीजे अब सामने आ रहे है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। यही कारण है कि अब आमजन से लेकर खास व्यक्ति तक इसकी चपेट में आ रहा है। प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की आज कोरोना पॉजीटिव आए है। कोरोना पॉजीटिव आने के बाद आज सुबह करीब 10:30 बजे उन्हे जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ अजीत सिंह ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। मंत्री जी को हल्का सा बुखार है। लेकिन सबसे अच्छी बात उन्हे कोरोना से संबंधित अन्य लक्षण जैसे सांस में तकलीफ, स्वाद का बिगड़ना नहीं है। उन्होने बताया कि उन्हे कोटेज वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। यानी उन्हे ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है। शर्मा के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टवीट करके उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।