न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP में कमलनाथ, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल तो राजस्थान में ये हैं CM की रेस में आगे

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद मुख्‍यमंत्री के नाम पर फैसला अभी नहीं हो पाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 9:46:52

MP में कमलनाथ, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल तो राजस्थान में ये हैं CM की रेस में आगे

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद मुख्‍यमंत्री के नाम पर फैसला अभी नहीं हो पाया है। अभी तीनों ही राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम का एलान नहीं किया गया है। तीनों राज्यों में विधायक दल की बैठक के बाद फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो तीनों राज्यों में सीएम के नाम को लेकर कांग्रेस आलाकमान मन बना चुकी है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को मध्‍य प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम के लिए कमलनाथ का नाम सर्वसम्‍मति से स्‍वीकार कर लिया गया है। वहीं सीएम के पद के दूसरे दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया रेस में पिछड़ गए हैं। राहुल गांधी गुरुवार को मध्‍य प्रदेश के नेताओं के साथ अहम बैठक दिल्‍ली में करेंगे। इसमें कमलनाथ और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया समेत कई नेता शामिल होंगे। इस बैठक में मंत्रिमंडल के नामों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। इसी बैठक में मुख्‍यमंत्री का नाम तय होने के बाद शपथ ग्रहण का समय भी तय हो जाएगा। बैठक के बाद कमलनाथ और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया दोपहर में ही भोपाल लौट जाएंगे।

rajasthan,madhya pradesh,chhatishgarh,rahul gandhi,congress,kamalnath,bupesh baghel,ashok gehlot

साथ ही सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल कमोबेश सीएम की रेस में आगे हैं। हालांकि, इन्हें इस रेस में टीएमस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू टक्कर दे रहे हैं। राजस्थान की बात करें तो वहां सीएम की रेस में गहलोत आगे चल रहे हैं, लेकिन सचिन पायलट उन्हें कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। राजस्थान में स्थिति थोड़ी कठिन दिख रही है, क्योंकि यहां आलाकमान को तजुर्बे और युवा शक्ति में से एक को चुनना होगा। अशोक गहलोत पहले भी राजस्थान के सीएम रह चुके हैं और उन्हें काफी अनुभव है, वहीं सचिन पायलट राजस्थान में युवाओं के चहेते हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व के भी वह पसंदीदा चेहरे हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षक भी राज्यों से लौट आए हैं। गुरुवार को नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर नेताओं के नाम बताएंगे। वहीं राहुल गांधी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को ऑडियो मैसेज भेजकर सीएम के नाम पर राय मांगी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी आज सीएम का नाम के एलान कर सकती है।

rajasthan,madhya pradesh,chhatishgarh,rahul gandhi,congress,kamalnath,bupesh baghel,ashok gehlot

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के बाद बुधवार सुबह मतगणना समाप्त होने पर कांग्रेस ने 114 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है जो कि बहुमत के आंकड़े 116 से मात्र दो सीटें कम है। वहीं प्रदेश में पिछले 15 साल से सत्तारुढ़ दल भाजपा 109 सीटें हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। प्रदेश में दो सीटों पर बसपा, एक समाजवादी पार्टी और चार सीटों पर निर्दलीयों ने विजय दर्ज की है। प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। इससे पहले बुधवार दोपहर को कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव और विवेक तन्खा ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मुलाकात की और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा पेश किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कमलनाथ ने राज्यपाल को सौंपे अपने पत्र में कहा, ‘‘विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रदेश में सबसे बड़े दल के तौर पर सामने आई है और कांग्रेस को बहुमत हासिल है। बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।’’ उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि कांग्रेस को प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर दिया जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने राजभवन के बाहर बताया, ‘‘प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय के समर्थन से कांग्रेस के पास समर्थन का कुल आंकड़ा 121 विधायकों का है।’’

वही राजस्थान की बात करे तो 200 सदस्यीय विधानसभा में से 199 सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं। जबकि बीजेपी को 73 और बसपा को 6 सीटें मिली हैं। हालांकि कांग्रेस को राजस्‍थान में सरकार बनाने के लिए 1 सीट और चाहिए। इस पर बसपा और रालोद ने कांग्रेस को समर्थन की घोषणा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत