न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोटा में बनेगा विश्व रिकॉर्ड - चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि कोटा में आयोजित होने वाले चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक साथ बडी संख्या में योग करने के साथ अनेक विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jun 2018 4:58:41

राजस्थान : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोटा में बनेगा विश्व रिकॉर्ड - चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ

कोटा । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि कोटा में आयोजित होने वाले चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक साथ बडी संख्या में योग करने के साथ अनेक विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। सभी अधिकारी दिये गये दायित्वों को पतंजलि एवं सह आयोजक संस्थाओं के साथ मिलकर समय पर पूरा करें।

चिकित्सा मंत्री गुरूवार को कोटा जिले के टैगोर हॉल में 21 जून को आरएसी ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन आयुर्वेद विभाग और पतंजलि योग पीठ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे एवं पतंजलि योग पीठ के स्वामी बाबा रामदेव के साथ अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनन्द कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होेंने बताया कि कोटा जिले के सभी विभागों, पुलिस प्रशासन, सेना एवं निजी शिक्षण संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर कोटा को अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए जिला प्रशासन स्तर पर यातायात व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं और आमंत्रण व प्रचार-प्रसार के लिए तीन समितियों का गठन किया गया है। सभी समितियां अपना काम तेजी से कर रही है।

चिकित्सा मंत्री ने योग दिवस के आयोजन हेतु बनाई गई विभिन्न समितियों से तैयारियों की जानकारी ली तथा सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहर के सभी कोचिंग संस्थान, शिक्षण संस्थान, व्यापारिक संस्थान अपने स्तर तैयारी कर विद्यार्थियों एवं सदस्यों को आरएसी मैदान पर लाने व ले जाने की व्यवस्था करें। आम नागरिकों को लाने व ले जाने के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। पाक्रिंग स्थल के साथ शहर के विभिन्न मागोर्ें पर भी आमजन को आने व जाने में असुविधा नहीं हो इसकी भी व्यवस्था करेंगे।

उन्होंने कोटा शहर एवं जिले के आमजन से आव्हान किया कि आप सभी अपने परिवार सहित योग का लाभ उठाएं एवं स्वयं को अपने परिवार के साथ स्वस्थ्य बनाये। उन्होंने कहा कि कोटा में कोचिंग सस्थानों के युवा, सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेज, नसिर्ंग एवं पेरामेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग महाविद्यालय, बीएड कॉलेज, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत युवा भाग लेंगे। उनके साथ ही सामाजिक, व्यापारिक व अन्य संगठनों का भी सहयोग रहेगा।

बैठक में कोटा जिला कलक्टर गौरव गोयल, आयुर्वेद विभाग की निदेशक श्रीमती स्नेहलता पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्रीमती सुनिता डागा, नगर बीएल मीणा, नगर विकास न्यास के सचिव आनन्दी लाल वैष्णव, पतंजलि योग पीठ के केन्द्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल