न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करौली : पुजारी को जिंदा जलाने का मामला, उठी सरकारी नौकरी के साथ 50 लाख के मुआवजे की मांग, प्रदर्शन कर अंतिम संस्कार से किया मना

परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। परिवार ने 50 लाख रुपए का मुआवजे और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 2:43:12

करौली : पुजारी को जिंदा जलाने का मामला, उठी सरकारी नौकरी के साथ 50 लाख के मुआवजे की मांग, प्रदर्शन कर अंतिम संस्कार से किया मना

बीते दिनों राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा इलाके के बूकना गांव में कुछ लोगों ने मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव को पेट्रोल डालकर जला दिया था जिनकी इलाज के दौरान जयपुर के SMS अस्पताल में मौत हो गई थी। लेकिन इस मौत के बाद यह मुद्दा सियासत में भी गरमाने लगा और इसको लेकर विपक्ष ने अशोक गहलोत और राहुल गांधी पर निशाना साधा। शव शुक्रवार देर रात जयपुर से उनके गांव लाया गया। परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। परिवार ने 50 लाख रुपए का मुआवजे और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी है।

परिवार का कहना है कि आरोपियों को फौरन गिरफ्तार किया जाए। उनकी मदद करने वाले पटवारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं, इस मामले को लेकर गांव में विरोध और प्रदर्शन भी शुरू हो गया है।

दरअसल, जमीन विवाद पर बाबूलाल को गांव के दबंगों ने बुधवार को पेट्रोल डालकर जला दिया था। जयपुर के SMS अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। करौली के बूकना गांव जयपुर से 175 किमी दूर है।

news,latest news,crime news,karauli news,rajasthan news,mandir pujari murder case

राज्यपाल कलराज मिश्र ने अशोक गहलोत से बात की

राज्यपाल कलराज मिश्र ने सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजस्थान में हो रहे अपराधों पर फोन कर चर्चा की। इस दौरान राज्यपाल ने करौली में पुजारी को जिंदा जलाने, बाड़मेर में नाबालिग से बलात्कार सहित प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में चिंता जताई।

सांसद भी धरने पर पहुंचे

सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, पूर्व विधायक मानसिंह भी पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए और धरना दिया। किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, 'गांव की सभी जातियों के पंच-पटेलों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला हुआ है कि पुजारी परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। अपराधियों को सख्त सजा होनी चाहिए। मैंने पुजारी के परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है।'

भाजपा ने 3 सदस्यों की कमेटी बनाई

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने पूरे मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें सांसद रामचरण बोहरा के साथ राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर और जितेन्द्र मीणा को शामिल किया गया है।

पीड़ित ने कहा था- आरोपी मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने बताया था, 'कैलाश मीणा अपने साथी शंकर, नमो, किशन और रामलखन के साथ मंदिर के बाड़े पर कब्जा कर छप्पर लगा रहा था। हमने विरोध किया तो पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हमारा परिवार मंदिर की 15 बीघा जमीन पर खेती कर अपना गुजारा करता है।'

विवाद कैसे शुरू हुआ?

बाबूलाल वैष्णव सपोटरा तहसील के बूकना गांव के पुराने राधाकृष्ण मंदिर में पूजा करते थे। ग्रामीणों ने मंदिर के लिए खेती की जमीन दान दी थी, जो राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर माफी में दर्ज है। करीब एक महीने पहले कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे। पुजारी ने पंच-पटेलों से शिकायत की थी। 4-5 दिन पहले भी गांव के 100 घरों की बैठक हुई थी, जिसमे पंचों ने पुजारी का समर्थन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत