Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Jodhpur News: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- पापा मम्मी सॉरी, चाचू सॉरी...स्ट्रगल से थक गया हूं

जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित यूजी हॉस्टल में एमबीबीएस में फाइनल ईयर छात्र ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Feb 2021 10:18:16

Jodhpur News: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- पापा मम्मी सॉरी, चाचू सॉरी...स्ट्रगल से थक गया हूं

जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित यूजी हॉस्टल में एमबीबीएस में फाइनल ईयर छात्र ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस फाइनल ईयर के स्टूडेंट गिनाराम देवासी ने मानसिक तनाव में देर रात को हॉस्टल में कमरे में खुदकुशी कर ली। मरने से पहले गिनाराम देवासी ने सुसाइड नोट में लिखा कि वो स्ट्रगल और स्ट्रेस से थक गया है। यह लिखकर छात्र पंखे से फांसी लगा ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा था- 'पापा मम्मी सॉरी, चाचू सॉरी, जिंदगी में स्ट्रगल व स्ट्रेस से थक गया हूं, अब आगे जिंदगी नही जी सकता।' जानकारी के मुताबिक, शनिवार को रात करीब साढ़े 8 बजे साथ में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने फाइनल ईयर स्टूडेंट गिनाराम देवासी को खाना खाने के लिए चलने को लेकर रुम पर आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नही दिया। इस पर छात्र ने दूसरे छात्रों को बताया। कई छात्र वहां पर आए और उसे आवाज दी, लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया तो छात्रों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा कि गिनाराम पंखे पर लटका हुआ है।
उसके बाद छात्रों ने मेडिकल कॉलेज प्रसासन व पुलिस को गिनाराम के सुसाइड की सूचना दी गई। इस बीच मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व सीनियर डॉक्टर भी हॉस्टल पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीएल मीणा ने बताया कि फाइनल ईयर के स्टूडेंट गिनाराम ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके कारणों की जांच की जा रही है। आत्महत्या की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को नीचे उतारकर मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना अधिकारी ने बताया कि मेडिकल स्टूडेंट ने आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। यूजी हॉस्टल नंबर 2 के तीसरी मंजिल पर कमरा नम्बर 326 में गिनाराम देवासी रहता था। जालौर में रहने वाला गिनाराम देवासी के कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता से सॉरी कहा है। उसने लिखा, 'पापा व मम्मी सॉरी, चाचू सॉरी, जिंदगी में स्ट्रगल व स्ट्रेस से थक गया हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका