न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर: प्रेमी संग युवती ने पेड़ से फंदा लगा दी जान, तीन दिन बाद होने वाली थी शादी

जोधपुर (Jodhpur) के मंडोर थाना क्षेत्र की गऊ घाटी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक प्रेमी युगल ने पेड़ पर फंदा लगा अपनी जान दे दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Nov 2020 10:32:26

जोधपुर:  प्रेमी संग युवती ने पेड़ से फंदा लगा दी जान, तीन दिन बाद होने वाली थी शादी

जोधपुर (Jodhpur) के मंडोर थाना क्षेत्र की गऊ घाटी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक प्रेमी युगल ने पेड़ पर फंदा लगा अपनी जान दे दी। गऊ घाटी में आज तड़के कुछ लोगों ने एक पेड़ से एक युवक व युवती के शव लटके देखे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में दोनों की पहचान जीतू व पूनम के रूप में हुई। युवती की 30 नवम्बर को शादी प्रस्तावित थी। युवती के घर विवाह की पूरी तैयारियां हो चुकी थी और मंगल गीत गाए जा रहे थे। इससे पहले उसने अपने प्रेमी के साथ जान दे दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवा कर मोर्चरी भिजवाया है।

दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

जीतू व पूनम के मकान यूको बैंक के पीछ स्थित गली में आमने-सामने ही स्थित है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता अन्यत्र तय कर दिया और 30 नवम्बर को उसकी शादी होनी थी। उसके घर में विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। रिश्तेदारों को निमंत्रण तक भेजे जा चुके थे। अपने विवाह से महज तीन दिन पूर्व युवती ने कल देर रात अपने प्रेमी के साथ मिलकर जान दे दी।

बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी करता था। वहीं पांचवीं कक्षा तक पढ़ी युवती उसके मकान के बिलकुल सामने ही रहती थी। दोनों परिवारों का एक-दूसरे के यहां आना जाना लगा रहता था। इस बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लग गया। इस घटना के पश्चात दोनों परिवार एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए आमने-सामने हो गए। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मौके पर आरएसी को तैनात कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग

पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका

सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव

विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात

वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त

मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज

मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री