न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : निर्माणाधीन फैक्ट्री की छत गिरी, हादसे में 8 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा फंसे

जोधपुर के बासनी द्वितीय फेज इलाके में मंगलवार को हुये अमंगल की तस्वीरें काफी डरावनी है। यहां निर्माणाधीन एक फैक्ट्री की दीवार और उसका एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 3:50:26

जोधपुर : निर्माणाधीन फैक्ट्री की छत गिरी, हादसे में 8 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा फंसे

जोधपुर के बासनी द्वितीय फेज इलाके में मंगलवार को हुये अमंगल की तस्वीरें काफी डरावनी है। यहां निर्माणाधीन एक फैक्ट्री की दीवार और उसका एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की अकाल मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक दर्जन लोग अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

हादसा जोधपुर के बासनी थाना इलाके बाबा रामदेव मंदिर के समीप निर्माणाधीन एक फैक्ट्री में हुआ। वहां फैक्ट्री की दीवार और उसका एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। बासनी थाना अधिकारी दिलीप खदाव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मौके पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। इसके साथ ही प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे में दबे श्रमिकों को बाहर निकाला गया। देर रात तक उनमें से 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 6 लोग गंभीर घायल हुए हैं। वे जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

क्रेन चालक की लापरवाही की वजह से हुआ हादसा

जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। साथ ही मौके पर एफएसएल की टीम तथा निगम और जेडीए के इंजीनियर्स को बुलाया गया। यहां एक खाली प्लॉट था, उस पर निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे यहां अचानक बड़ा हादसा हो गया। जिला कलेक्टर की मानें तो प्रथम दृष्टया मेटालिक छत डालने के दौरान क्रेन चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।

सीएम गहलोत ने की आर्थिक सहायता की घोषणा की

हादसे के तुरंत बाद सीएम अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों के लिए 40-40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। साथ ही इस हादसे की जांच संभागीय आयुक्त समित शर्मा को सौंप दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत सहित कई लोगों ने ट्विटर के जरिए मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने ट्वीट कर हादसे पर शाेक जताया। ट्वीट कर लिखा कि ‘जोधपुर में बासनी फेज द्वितीय में निर्माणाधीन फैक्ट्री की छत गिरने के कारण श्रमिकों की मृत्यु की जानकारी अत्यंत दुखद है। जिला कलेक्टर से बात कर घटना की जानकारी ली है। फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है तथा स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है।’

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

- मालाराम निवासी तिलानाड़ी थाना पचपदरा बाड़मेर
- जैसाराम प्रजापत निवासी पाटोदी बाड़मेर
- हीराराम प्रजापत निवासी पाटोदी बाड़मेर
- राजूराम प्रजापत पाटोदी बाड़मेर
- हरखाराम प्रजापत पाटोदी बाड़मेर
- रेवतराम प्रजापत पाटोदी बाड़मेर
- दीना निनामा निवासी बोरकी की केरी थाना, खमेरा जिला बांसवाड़ा
- ईश्वर निनामा निवासी बोरकी की केरी थाना खमेरा जिला बांसवाड़ा

हादसे में ये लोग हुए घायल

- मंगलाराम चौकीदार निवासी जुड़ थाना करवड़ जोधपुर
- बंशी रावत मीणा निवासी पहार थाना श्यामपुरा जिला प्रतापगढ़
- दुलेश्वर रावत निवासी बोरकी की केरी थाना खमेरा जिला बांसवाड़ा
- बादामीलाल निनामा निवासी पीपली खोल जिला, बांसवाड़ा
- मोटाराम प्रजापत खुमानसर थाना फलसुण्ड जिला जैसलमेर
- दिलीप राठौर बोरकी की केरी थाना खमेरा जिला बांसवाड़ा

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत