न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर / खेत में मिले 11 पाकिस्तानी शरणार्थियों के शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के जोधपुर में 11 पाकिस्तानी शरणार्थियों (Pakistani Refugees) की मौत ( Death) हो गई है। यह घटना देचू के लोड़ता अचलावता गांव में हुई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Aug 2020 1:19:33

जोधपुर /  खेत में मिले 11 पाकिस्तानी शरणार्थियों के शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के जोधपुर में 11 पाकिस्तानी शरणार्थियों (Pakistani Refugees) की मौत ( Death) हो गई है। यह घटना देचू के लोड़ता अचलावता गांव में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। साथ ही पुलिस प्रशासन के हाथ- पांव फुल गए हैं। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर आलाधिकारी पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी मृतक पाक विस्थापित बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग एक ही परिवार के थे और अचलावता गांव में खेती का काम करते थे। इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मामला देसू थाना क्षेत्र स्थित लोड़ता गांव का है। कहा जा रहा है कि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन प्रथम दृष्टया जहरीली गैस या जहर खुरानी से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, देचू थाना अधिकारी हनुमाना राम मौके पर पहुंचे गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हनुमाना राम ने बताया कि यह परिवार पाक विस्थापित परिवार है और यहां काश्तकारी का काम करता था। थानाधिकारी ने बताया कि संभवत: जहरखुरानी या किसी जहरीली गैस की वजह से इस परिवार के सभी लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 6 व्यस्क और 5 बच्चों की मौत हुई है। मृतकों में 2 पुरुष, 4 महिला, 5 बच्चे बताए जा रहे हैं।

प्रथम जानकारी के अनुसार मृतक परिवार पाक विस्थापित भील समाज का है और कुछ समय पहले ही ये सभी लोग पाकिस्तान से जोधपुर आए थे। ये सभी लोग गांव के खेत में ट्यूबवेल पर काम करते थे और पास ही में बनी झोपड़ी में रहते थे। प्रथम दृष्टया सभी की मौत जहर खाने या कीटनाशक खाने से होने की बात सामने आ रही है।

फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सूचना पर जोधपुर ग्रामीण एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और एफएसएल टीम द्वारा मौके पर जांच की जा रही है। जोधपुर ग्रामीण एसपी राहुल बारहट ने इस घटना की जानकारी दी।

फिलहाल, हादसे की जगह पर किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है। जिस कमरे में यह हादसा हुआ है वहां पर पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है। अब पुलिस इंतजार कर रही है एफएसएल टीम के वहां पहुंचने का। एफएसएल टीम जगह पर सभी तरह के साक्ष्य जुटाकर इस मामले में खुलासे को सही दिशा दे सकती है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में हत्या, आत्महत्या और हादसे सहित सभी दृष्टिकोण से जांच कर रही है। पुलिस परिवार में जिंदा बचे एकमात्र सदस्य को भी शक की निगाह से देख रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत