Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झुंझुनू : दुल्हन को लेने जा रहे दूल्हे की मौत के बाद अब ड्राइवर ने भी तोड़ा दम

झुंझुनू के बिसाऊ मार्ग पर नयासर बस स्टैंड के पास रविवार को कार और लोक परिवहन की बस की टक्कर के बाद मरने वालों की संख्या दो पर पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Nov 2020 3:06:16

झुंझुनू : दुल्हन को लेने जा रहे दूल्हे की मौत के बाद अब ड्राइवर ने भी तोड़ा दम

झुंझुनू के बिसाऊ मार्ग पर नयासर बस स्टैंड के पास रविवार को कार और लोक परिवहन की बस की टक्कर के बाद मरने वालों की संख्या दो पर पहुंच गई है। सोमवार को ड्राइवर ने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले कार में सवार एक दुल्हे की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि दूल्हा बुनियाद कुरैशी चूरू से परिवार वालों के साथ दुल्हन को लेने झुंझुनू जा रहा था। बुनियाद अली की 19 नवंबर को झुंझुनूं निवासी शफीका से शादी हुई थी।

जानकारी अनुसार, बस झुंझुनू से चूरू जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसके कारण दुल्हे बुनिया कुरैशी और चालक कुलदीप सिंह की मौत हो गई। कुलदीप सिंह को हादसे के बाद घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसकी हालत गंभीर होने के बाद जयपुर रैफर किया गया था।
हादसे में घायल टांई निवासी मुश्ताक ने बताया कि वह गांव जाने के लिए बस में बैठा था। सवारी अधिक हाेने पर वह बस की केबिन में बैठ गया। कुछ दूर बाद ही इस बस ने दूसरी बस को ओवरटेक किया, लेकिन सामने से टवेरा आ गया और बस ने उसे टक्कर मार दी। तेज धमाका हुआ और लोग चिल्लाने लगे। इसके बाद क्या हुआ कुछ नहीं पता।

चूरू के वार्ड 18 सुभाष चौक निवासी शाैकत कुरैशी के बेटे बुनियाद कुरैशी (25) की शादी झुंझुनूं के माेहल्ला बटवालान निवासी निसार की बेटी सफीका से 19 नवंबर काे हुई थी। शादी के बाद फेरेमाेड़े पर दुल्हन काे लेने बुनियाद, उसका भाई ताैफिक, बहन शाबिरा, जुल्फेन, चचेरी बहन शफीका, भतीजा आवेश टवेरा से आ रहे थे। ये लोग चूरू से 12 बजे रवाना हुए। चुड़ैला पहुंचकर बुनियाद ने साले नईम को फोन किया कि बस, 15 मिनट में पहुंच रहे हैं। इसके कुछ ही देर में हादसा हो गया और ससुराल बुरी खबर ही पहुंची। टवेरा को काटकर निकाला गया घायलों को

हादसा काफी भयानक था। टक्कर के बाद टवेरा में सवार लाेग चीखने चिल्लाने लगे। टवेरा काे काटकर लाेगाें ने घायलाें काे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हेल्पिंग हैंड के तहसीन कुरैशी, माेहम्मद इब्राहिम खान, बुंदू चाैहान, शफीक गहलाेत ने मदद की।

दुल्हन सफीका को नहीं बताया, घायल बताकर चूरू ले गए


बुनियाद का फोन आने के बाद कि 15 मिनट में पहुंच रहे हैं, पूरा परिवार घर की दहलीज पर आ खड़ा हुआ। तभी मनहूस खबर आई, लेकिन किसी ने सफीका को कुछ नहीं बताया। उसे कहा कि बुनियाद घायल है। ईलाज चूरू में ही करवा रहा है। एक कार से उसे रवाना किया। शक ना हो इसके लिए पूरा परिवार दूसरी गाड़ी से गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका