न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर / दुकान से घर जा रहे बाप-बेटे पर बदमाशो ने की फायरिंग, लूटा पांच लाख रुपयों से भरा बैग

जयपुर जिले के शाहपुरा थाना इलाके के देवन रोड पर बेख़ौफ़ बदमाशो ने दुकान से घर जा रहे पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 11:33:54

जयपुर / दुकान से घर जा रहे बाप-बेटे पर बदमाशो ने की फायरिंग, लूटा पांच लाख रुपयों से भरा बैग

जयपुर जिले के शाहपुरा थाना इलाके के देवन रोड पर बेख़ौफ़ बदमाशो ने दुकान से घर जा रहे पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। वारदात में बाइक सवार बेटे के पैर में गोली लग गई, जबकि पिता का सिर फट गया। दोनों घायलों को शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया,जहां से उन्हें गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है। इस बीच मौका पाकर बदमाश पिता पुत्र के पास मौजूद करीब पांच लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले।

सूचना पर शाहपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा बदमाशो की तलाश के लिए नाकाबंदी शुरू करवा दी है। जानकारी के अनुसार देवन रोड निवासी ओमप्रकाश कस्बे के डाबर मोहल्ले में होलसेल की दुकान करता है। वह देर शाम को अपने पुत्र अनिल के साथ दुकान बंद कर देवन रोड स्थित घर जा रहा था। उनके पास करीब 4-5 लाख रुपए से भरा बैग भी था। जैसे ही दोनों पिता-पुत्र देवन रोड स्थित अपने घर के पास पहुंचे तो एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली व्यापारी ओमप्रकाश के सिर के ऊपर से निकल गई, जबकि एक गोली अनिल कुमार के पैर में लगी। इस दौरान बदमाशो ने ओमप्रकाश के सिर पर किसी हथियार से वार भी किया। हमले में दोनों पिता-पुत्र घायल होकर नीचे गिर गए। बदमाश उनसे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

फायरिंग की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घायल पिता-पुत्र को शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार कर उन्हें जयपुर रैफर कर दिया। सूचना पाकर शाहपुरा थाना प्रभारी राकेश ख्यालिया मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा घटना किआ जानकारी लेकर मौका-मुआयना किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी शुरू करवाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत