न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : बड़े भाई की शादी से लौट रहा था युवक, ट्रेफिक बेरिकेड से टकराई बाइक, उछलकर गिरने से हुई मौत

जयपुर शहर में देवउठनी एकादशी पर विवाह समारोह के बीच बुधवार रात को अपने सगे भाई की शादी में शामिल होकर भाभी के स्वागत की तैयारियों के लिए घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Nov 2020 9:06:49

जयपुर : बड़े भाई की शादी से लौट रहा था युवक, ट्रेफिक बेरिकेड से टकराई बाइक,  उछलकर गिरने से हुई मौत

जयपुर शहर में देवउठनी एकादशी पर विवाह समारोह के बीच बुधवार रात को अपने सगे भाई की शादी में शामिल होकर भाभी के स्वागत की तैयारियों के लिए घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक सड़क पर लगे ट्रेफिक बेरिकेड्स से टकरा गई। युवक का नाम विकास रैगर (20) है। विकास के साथ उनका किराएदार भरत कुमार सैनी भी था। वे सीकर रोड से गुजर रहे थे तभी ढेहर का बालाजी के पास लगे लोहे के बेरिकेट्स से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक चला रहा विकास उछलकर कई फीट दूर जा गिरा। बाइक और लोहे का बेरिकेड भी दूर तक घिसटते चले गए। भरत भी उछलकर काफी दूर सड़क पर गिरा। राहगीरों की सूचना पर मुरलीपुरा थाना और दुर्घटना थाना पश्चिम पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार ट्रेफिक बेरिकेड्स पर रिफलेक्टर स्टीकर भी चिपका रखे थे। यह नाकाबंदी और वाहनों की रफ्तार पर कंट्रोल के लिए सड़क पर लगा रखे थे। हादसे का पता चलने पर दूल्हे के परिवार में मातम छा गया। उसके पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

घटनास्थल पर पहुंचे हेडकांस्टेबल रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक विकास रैगर मुरलीपुरा में शेखावाटी नगर का रहने वाला था। उसके पिता प्रेमचंद आरएसी की 5 वीं बटालियन, जयपुर में हेडकांस्टेबल है। विकास तीन भाईयों में सबसे छोटा था। 25 नवंबर को उसके सबसे बड़े भाई की शादी थी। रात करीब 10 बजे विकास खाना खाकर अपने अपने भाई और भाभी के स्वागत की तैयारियों के लिए बाइक लेकर घर लौट रहा था। विकास के साथ उनका किराएदार भरत कुमार सैनी भी था। वे सीकर रोड से गुजरे। तभी ढेहर का बालाजी के पास लगे लोहे के बेरिकेट्स से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इससे विकास और भरत उछलकर काफी दूर सड़क पर गिरे। उनके गंभीर चोटें आई।

परिवार में मचा कोहराम

विकास की मौत का समाचार सुनकर उसके परिवार में कोहराम मच गया। घर परिवार के रिश्तेदारों और परिवारजनों में मातम छा गया। खुशियां गम में बदल गई। आज सुबह जिस घर में भाई और भाभी का गर्मजोशी से मंगल प्रवेश पर स्वागत होना था। वहीं, से आज सबसे ज्यादा खुश छोटे भाई विकास की शव यात्रा निकलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत