न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : तनाव, सड़क पर भारी मात्रा में पुलिस, इंटरनेट बंद, धारा 144, तस्वीरें

सड़क पर भारी मात्रा में पुलिस की तैनाती, टूटी-फूटी गाड़ियां और पूरे इलाके में धारा 144। यहां हम कश्मीर की नहीं बल्कि बात करे रहे है राजस्थान की राजधानी जयपुर की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Aug 2019 2:06:15

जयपुर : तनाव, सड़क पर भारी मात्रा में पुलिस, इंटरनेट बंद, धारा 144, तस्वीरें

सड़क पर भारी मात्रा में पुलिस की तैनाती, टूटी-फूटी गाड़ियां और पूरे इलाके में धारा 144। यहां हम कश्मीर की नहीं बल्कि बात करे रहे है राजस्थान की राजधानी जयपुर की। दरहसल, जयपुर में सोमवार की रात दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। सांप्रदायिक बवाल की इस घटना में 9 पुलिसकर्मियों समेत दोनों ही पक्ष के कुल 24 लोगों के घायल होने की खबर है। वही दूसरे दिन यानि मंगलवार की रात फिर वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया। सुभाष चौक थाना इलाके में दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और फिर से जमकर पथराव हुआ। 30 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस के मुताबिक, जयपुर मे गलता गेट, रामगंज, सुभाष चौक, माणक चौक, ब्रह्मपुरी, कोतवाली, संजय सर्किल, नाहरगढ़,शास्त्री नगर, भट्टा बस्ती, आदर्श नगर, मोती डूंगरी, लाल कोठी, ट्रांसपोर्ट नगर और जवाहर नगर में सोमवार रात से धारा 144 लागू कर दी गई है। इन सब जगहों पर पुलिस का कड़ा पहरा है।

rajasthan,jaipur,section 144 imposed,lathicharge,vehicles damaged in jaipur,violent stir in jaipur,jaipur news,news,news in hindi

बताया जा रहा है कि जिन इलाकों में धारा 144 लगाई गई है वहां पिछले एक हफ्ते से दो समुदायों के बीच छोटे-मोटे विवाद हो रहे थे, जिसने सोमवार की रात सांप्रदायिक बवाल का रूप ले लिया। बवाल के बाद एहतियातन 10 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बुधवार की रात तक के लिए निलंबित कर दी गई है। इससे पहले पुलिस प्रशासन ने सोमवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बहाल करने की बात कही थी। जांच में जुटी पुलिस ने 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

rajasthan,jaipur,section 144 imposed,lathicharge,vehicles damaged in jaipur,violent stir in jaipur,jaipur news,news,news in hindi

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जयपुर के गलता गेट पर बवाल उस समय भड़का, जब एक पक्ष के लोगों ने दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। आरोपियों ने हरिद्वार से चलने वाली एक बस पर पत्थरबाजी कर दी। इस घटना में कुछ बस यात्रियों के चोटिल होने के बाद अफवाह उड़ी और देखते ही देखते दूसरे संप्रदाय के लोग भी सड़क पर उतर आए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी भीड़ ने नहीं बख्शा। पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया। पुलिस के अनुसार उत्तेजित भीड़ ने लगभग आधा दर्जन कारों के शीशे तोड़ दिए, वहीं एक दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

rajasthan,jaipur,section 144 imposed,lathicharge,vehicles damaged in jaipur,violent stir in jaipur,jaipur news,news,news in hindi

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर सरकारी कर्मचारियों के कार्यों में बाधा डालने, राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध करने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

rajasthan,jaipur,section 144 imposed,lathicharge,vehicles damaged in jaipur,violent stir in jaipur,jaipur news,news,news in hindi

पुलिस के अनुसार, दोनों समुदाय के बीच तनाव की शुरुआत रविवार को हुई थी। जब कथित रूप से एक संप्रदाय की धार्मिक यात्रा में जा रहे यात्रियों के साथ दूसरे धर्म के लोगों ने गाल्टा गेट के समीप गलत व्यवहार किया।

rajasthan,jaipur,section 144 imposed,lathicharge,vehicles damaged in jaipur,violent stir in jaipur,jaipur news,news,news in hindi

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत