न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: सचिन पायलट की आज आयेगी जांच रिपोर्ट, कोरोना संक्रमित होने के बाद हुआ था लंग्स में इन्फेक्शन

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) इन दिनों दिल्ली स्थित अपने आवास पर ही आराम कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Nov 2020 10:45:28

राजस्थान: सचिन पायलट की आज आयेगी जांच रिपोर्ट, कोरोना संक्रमित होने के बाद हुआ था  लंग्स में इन्फेक्शन

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) इन दिनों दिल्ली स्थित अपने आवास पर ही आराम कर रहे हैं। सचिन पायलट गत 12 नवंबर को कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर पॉजिटिव हो गये थे। कोरोना के कुछ लक्षण दिखने पर उन्होंने इसकी जांच करवाई थी। जांच में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद पायलट अपने जयपुर स्थित आवास पर ही क्वारंटाइन हो गए थे। ट्रीटमेंट लेने के बाद पायलट की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इस पर पायलट दिल्ली चले गए और वहां एम्स के चिकित्सकों से स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। इस दौरान सामने आया था कि पायलट के लंग्स में कुछ इन्फेक्शन भी हुआ है। इस पर उन्होंने वहां कुछ आवश्यक टेस्ट करवाये हैं। पायलट के इन टेस्ट की रिपोर्ट आज आने की उम्मीद है। लंग्स में थोड़े इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उन्होंने दिल्ली एम्स के डॉक्टर से सलाह ली है। पायलट से जुड़े लोगों का कहना है कि अब उनकी तबियत ठीक है। वे अगले एक हफ्ते तक घर पर ही आराम करेंगे।

सचिन पायलट के स्वास्थ्य को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को उनसे फोन पर बातचीत कर जानकारी ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने पायलट के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेताओं और समर्थकों ने भी पायलट के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में जबर्दस्त तरीके से फैल रहे कोरोना संक्रमण की चपेट में अब तक कई नेता आ चुके हैं।

rajasthan,jaipur,coronavirus,sachin pilot,lung infection,news

BJP विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना संक्रमण से हुआ निधन

उधर, राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी (59) का रविवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। किरण माहेश्वरी 28 अक्टूबर को कोरोना वायरस पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें 7 नवंबर को एयर एंबुलेंस से उदयपुर से मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। पिछले 22 दिनों से उन्हें मेदांता के आईसीयू में भर्ती रखा गया था। वहीं रविवार देर रात इंफेक्शन ज्यादा होने से उनकी सांसे थम गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत