न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, बिना परीक्षा प्रमोट नहीं होंगे छात्र

राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने फैसला लिया है कि इस बार कक्षा 1 से 9 और 11वीं के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा क्रमोन्नत नहीं किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Nov 2020 1:24:27

राजस्थान : गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, बिना परीक्षा प्रमोट नहीं होंगे छात्र

राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने फैसला लिया है कि इस बार कक्षा 1 से 9 और 11वीं के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा क्रमोन्नत नहीं किया जाएगा। कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षा हर हाल में आयोजित होगी। पहली से बारहवीं तक सभी कक्षाओं की इस सत्र में परीक्षा होगी। कोरोना (COVID-19) के कारण फिलहाल प्रदेश में स्कूल बंद हैं। सरकार ने नंवबर के आखिरी दिन तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। स्कूल खोलने को लेकर दिसंबर के पहले सप्ताह में सरकार फिर समीक्षा करेगी और देखेगी कि कोरोना वायरस कम हुआ तो स्कूल खोले जा सकते हैं या नहीं।

शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस बात के संकेत दिए हैं। डोटासरा ने कहा है कि अगर कोविड-19 धीमा पड़ता है तो सरकार स्कूल खोल सकती है। लेकिन जिस तरह से सर्दी बढ़ने के साथ ही कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसके चलते फिलहाल स्कूल खुलने की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में परेशानी उन स्टूडेंट्स को आने वाली है जिनके पास ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कोई साधन नहीं है। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वह स्टूडेंट्स की पढ़ाई उसी तरह से कराएं जैसे पहले कराई जा रही थी।

'आओ घर में सीखे' अभियान शुरू

शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स के लिए 'आओ घर में सीखे' अभियान भी प्रारंभ कर दिया है। सरकार की ओर से स्टूडेंट्स को वीडियो भी भेजे जा रहे हैं और उसके आधार पर ही कार्य पुस्तिकाएं दी जा रही है। मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा कहना है कि सरकार स्टूडेंट्स को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए अभियान शुरू कर चुकी है ताकि बच्चे घर पर ही बैठ कर पढ़ाई कर सकें। इस साल सरकार का कक्षा 1 से 9 और 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट करने का कोई इरादा नहीं है।

8 महीने से स्कूल बंद होने के कारण शुरुआती कक्षाओं के बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। उनके पास ऑनलाइन शिक्षण सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। इससे 35 हजार सरकारी और निजी स्कूलों के 16 लाख बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। राज्य सरकार ने भी अभी तक छोटे बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई रास्ता नहीं निकाला है। इसके कारण अब तक करीब 15% बच्चों का नामांकन ही नहीं हो पाया है और नौनिहालों की शिक्षा पर ब्रेक लग गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई