न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: 108 एंबुलेंसकर्मी निकला चोर, सड़क हादसे में जान गंवाने वाली दुल्हन के चुरा लिए जेवरात

जयपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नवविवाहित जोड़ा लालच का शिकार हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Dec 2020 10:47:13

जयपुर: 108 एंबुलेंसकर्मी निकला चोर, सड़क हादसे में जान गंवाने वाली दुल्हन के चुरा लिए जेवरात

जयपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नवविवाहित जोड़ा लालच का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर को चंदवाजी इलाके में ताला मोड़ के पास बाइक को टक्कर मारकर एक बस पलट गई थी। हादसे में बाइक सवार महेश यादव (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी संजना (20) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दोनों की हादसे के 14 दिन पहले शादी हुई थी। हादसे में गंभीर घायल दुल्हन को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंसकर्मी ने संजना के पहने हुए सोने-चांदी के जेवरात उतारकर चुरा लिए। वहीं, हादसे के वक्त इकट्ठा हुई भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने महेश यादव की लाश के पास पड़ा उसका मोबाइल फोन चुरा लिया। CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जयपुर ग्रामीण जिले की चंदवाजी थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंसकर्मी सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

rajasthan,jaipur crime news,amublance,stolen jewellery,news

एसपी शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सद्दाम हुसैन (28) पाली, जैतारण का रहने वाला है। वह अचरोल स्थित 108 एंबुलेंस में संविदा पर कार्यरत कंपाउंडर है। जबकि दूसरा आरोपी मोहनलाल (24) हरसौरा भिवाड़ी का रहने वाला है।

परिजनों ने दर्ज की थी शिकायत

जमवारामगढ़ डीएसपी लाखनसिंह मीणा ने बताया कि हादसे के बाद परिजनों ने केस दर्ज करवाया कि संजना ने घर से जाते वक्त सोने चांदी के कीमती जेवर पहन रखे थे। साथ ही महेश के पास रखा नकदी भरा पर्स और मोबाइल फोन था। दोनों किसी ने चुरा लिया है। तब चंदवाजी थानाप्रभारी विक्रांत शर्मा को पड़ताल सौंपी। उनके टीम में शामिल कांस्टेबल पृथ्वीराज ने निम्स अस्पताल में लगे CCTV फुटेज खंगाले। तब सामने आया कि जब संजना को अस्पताल लाया गया तब उसके शरीर से जेवरात गायब थे।

तब 108 एंबुलेंस कंपाउंडर सद्दाम हुसैन पर संदेह हुआ। उसे पकड़कर पूछताछ की तो पहले टालमटोल करने लगा। गहनता से जानकारी पूछने पर संजना के पहने गहनों को चुराना स्वीकार कर लिया। वहीं, मृतक महेश यादव के मोबाइल को ट्रेस किया। तब मोबाइल फोन अलवर जिले के बानसूर में एक्टिवेट होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने बानसूर पहुंचकर मोहनलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। उससे मोबाइल बरामद कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती