न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की प्रधानमंत्री लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम की समीक्षा

गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला कलक्टरों से 7 जुलाई को अमरूदों के बाग में होने वाले प्रधानमंत्री लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम की समीक्षा की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jul 2018 6:46:04

राजस्थान : गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की प्रधानमंत्री लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम की समीक्षा

जयपुर। गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला कलक्टरों से 7 जुलाई को अमरूदों के बाग में होने वाले प्रधानमंत्री लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने इस सम्बंध में इस कार्यक्रम में आने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के परिवहन, भोजन और कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था के सम्बंध में व्यापक दिशा निर्देश दिए।

गृह मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में आने वाले सभी लाभार्थी हमारे राजकीय अतिथि हैं, इसलिए उन्हे पूरा सम्मान दिया जाए और उन्हें किसी भी तरह की समस्या न हो। गृह मंत्री ने निर्देश दिए कि उनको जिलों से कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बसों की उचित व्यवस्था की जाए। बसों में पानी और अल्पाहार के पैकेट उपलब्ध रहें। यात्रा के दौरान उनके खाने के साथ मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी बसों पर एक बैनर लगाया जाए, जिसमें बस प्रभारी का नाम, मोबाइल नम्बर, जिला और योजना का नाम मोटे अक्षरों में अंकित हो। लाभार्थियों को एक पहचान पत्र दिया जाए, जिसमें उनका नाम, जिला, पता, मोबाइल नम्बर और बस प्रभारी व बस का नम्बर अंकित हो।

गृह मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लाभार्थियों को विशेष प्रकार का सेस दिया जाएगा, जिससे उनकी विशिष्ट पहचान हो सकेगी और कार्यक्रम स्थल पर बनने वाले विशेष ब्लॉक में उनके बैठने की उचित व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि जिलों से आने वाली बसें किसी एक स्थान पर न रूकें और सम्बंधित जिला कलक्टर आपस में समन्वय कर लें।

इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को सम्बोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सभी जिला कलक्टर बसों के मार्ग पर पड़ने वाले चिकित्सालयों में डॉक्टरों की उपस्थित सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पुलिस व प्रशासन पर्याप्त संख्या में क्रेन व मोबाइल टीम की व्यवस्था रखे। उन्होंने जिला कलेक्टराें को लाभार्थियो की बस को समय पर रवाना करने और रास्ते में उनके भोजन की व्यस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की विशेष काउंसलिंग हो और उन्हें कार्यक्रम स्थल पर किस ब्लॉक में बैठने की व्यवस्था की गई है, यह पहले ही बता दिया जाए।

मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता ने सभी जिला कलेक्टरों को लाभार्थियों को योजना विशेष के रंग का सेस देने और बसों में आने वाले स्वंयसेवकों और राजकीय कार्मिकों को सफेद सेस समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को बताया जाए कि वे अपना भामाशाह कार्ड साथ लेकर आएं। इसके साथ ही वृद्ध, बच्चे, बीमार और विकलांग लाभार्थियों को कार्यक्रम में न लाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में इस यात्रा के सम्बंध में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, इसके साथ ही जयपुर में योजना भवन, परिवहन भवन में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व टॉयलेट की व्यवस्था रहेगी साथ ही यहां पुलिस कंट्रोल रूम और खोया-पाया हेल्पलाइन सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि बस प्रभारी कार्यक्रम समाप्ति के बाद तुरंत बसों को लेकर रवाना हो जाएं और यह भी सुनिश्चित करें कि शहर में किसी भी तरह की गंदगी न हो। उन्होंने जिला कलेक्टरों को 3 बसें आरक्षित रखने के भी निर्देश दिए ताकि किसी बस के खराब होने की स्थिति में बस की व्यवस्था हो सके। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आने वाली बसें उस दिन टोल और परमिट मुक्त रहेंगी।

पुलिस महानिदेशक श्री ओपी गल्होत्रा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर व्यव्स्थाओं के लिए प्रत्येक जिले से 20-25 कॉन्स्टेबल आएंगे, जिनको एक जैकेट दी जाएगी, जिस पर उनके जिले का नाम अंकित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर कोई सामान ले आकर न आएं और अपना सामान बस में रखे रहने दें। यूथ हॉस्टल पर एक अस्थाई चिकित्सालय भी बनाया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री युनूस खान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी, विधायक श्री अशोक परनामी, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री जेसी महान्ति, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री सुदर्शन सेठी, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग श्री दीपक उप्रेती, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग श्री एस.के.अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास श्री पी.के.गोयल, प्रमुख शासन सचिव वन एवं पर्यावरण श्री कुलदीप रांका, जयपुर संभागीय आयुक्त श्री टी. रविकांत, जयपुर पुलिस आयुक्त श्री संजय अग्रवाल, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत