न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजसमन्द जिले में उच्च शिक्षा मंत्री ने 166 लाख लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा है कि प्रदेश में ग्रामीण विकास उस सुनहरे दौर में पहुंच चुका है जहाँ आम ग्रामीण को ग्राम्य विकास से संबंधित बुनियादी संसाधनों, जरूरी सुविधाओं और आवश्यक सेवाओं ने चौतरफा सुकून का अहसास कराया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 May 2018 5:12:04

राजसमन्द जिले में उच्च शिक्षा मंत्री ने 166 लाख लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया

जयपुर, 3 मई। उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा है कि प्रदेश में ग्रामीण विकास उस सुनहरे दौर में पहुंच चुका है जहाँ आम ग्रामीण को ग्राम्य विकास से संबंधित बुनियादी संसाधनों, जरूरी सुविधाओं और आवश्यक सेवाओं ने चौतरफा सुकून का अहसास कराया है।

उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से ग्रामीणों के उत्थान और ग्राम्य विकास की योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से सरकार भरसक प्रयासों में जुटी हुई है उसने यह सुनिश्चित कर दिया है कि आने वाले समय में राजस्थान ग्रामीण विकास के मामले में अग्रिम पायदान पर होगा।

rajasthan,kiran maheshwari,rajsamand,rajasthan news

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत वणाई ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित लोकार्पण तथा जनसंवाद कार्यक्रमों में यह बात कही। इस दौरान उप जिलाप्रमुख श्रीमती सफलता गुर्जर, उप प्रधान श्री भरत पालीवाल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण प्रतिनिधिगण साथ थे।

इस दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र में श्रीमती माहेश्वरी ने ग्रामीण विकास से संबंधित 166 लाख लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

इनमें ग्राम उपला सादड़ा में 13 लाख रुपये की लागत से सीसी व इन्टरलॉकिंग कार्य, भील बस्ती माता जी का मंदिर के पास 2 लाख रुपये की लागत से यात्री प्रतीक्षालय और देवरे के पास 3 लाख रुपये की लागत से वाचनालय, ग्राम निचला सादड़ा में 11 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क, राजपूत मोहल्ले में 3 लाख रुपये की लागत से वाचनालय, ग्राम वणाई में 5 लाख रुपयेे की लागत से शिव मन्दिर पहुंच सड़क इंटरलॉकिंग, 5 लाख रुपए की लागत से रामजी सुथार के मकान से मुख्य सड़क तक इंटरलॉकिंग, 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन आश्रम एवं चारदीवारी कार्य, ग्राम पंचायत वणाई के ग्राम मादड़ा में जीवाजी गुर्जर के मकान तक 7 लाख रुपए की लागत से सड़क इंटरलॉकिंग कार्य, 5 लाख रुपए की लागत से मादड़ा सड़क इंटरलॉकिंग कार्य, ग्राम देवरी खेड़ा में 35 लाख रुपए की लागत से ढूलियाणा से देवरी खेड़ा डामर सड़क, देवरी खेड़ा की भीलबस्ती में 3 लाख रुपए की लागत से वाचनालय, महिला देवरा में तथा बारला देवरा में 3-3 लाख रुपए की लागत से यात्री प्रतीक्षालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी खेड़ा में 3 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का लोकार्पण किया। इनके साथ ही श्रीमती माहेश्वरी ने 60 लाख रुपए की लागत से वणाई में बनने वाले गौरवपथ का शिलान्यास किया।

rajasthan,kiran maheshwari,rajsamand,rajasthan news

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए उपला सादड़ा में पेयजल टंकी और कुआ खुदवाने के लिए 10 लाख तथा हिंगलाज माता आश्रम पर सामुदायिक भवन बनाने के लिए 5 लाख की धनराशि मुहैया कराने की घोषणा की।

श्रीमती किरण माहेश्वरी ने वणाई ग्राम पंचायत में उपला सादड़ा, निचला सादड़ा, वणाई, मादड़ा, देवरी खेड़ा आदि गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा इनके निराकरण के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गांव में अब तक हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए विकास की जरूरतों के बारे में ग्रामीणों से चर्चा की और प्रस्ताव बनाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

rajasthan,kiran maheshwari,rajsamand,rajasthan news

उच्च शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में इससे पूर्व अब तक हुए विकास कार्यों की मदवार धनराशि के आंकड़ों सहित जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य हो चुके हैं और इससे क्षेत्र भर की ग्रामीण जनता लाभान्वित हुई है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि गांवों के विकास के लिए जो भी कार्य शेष दिखेंगे उन्हें जन उपयोगिता के आधार पर प्राथमिकता से कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न स्थानों में कई घोषणाएं की और कहा कि ये काम जल्द ही पूरे कराए जाएंगे।

rajasthan,kiran maheshwari,rajsamand,rajasthan news

श्रीमती माहेश्वरी ने विभिन्न गांवों में आयोजित लोकार्पण समारोहों और जनसंवाद कार्यक्रमों में ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं, बिजली सुविधाओं में रियायतों, बिजली कनेक्शन में सरलीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा चलित पनघट योजना और सोलर डीएफयू संयंत्रों से शुद्ध पेयजल उपलब्धता, ग्रामीण जल योजनाओं आदि तमाम योजनाओं के बारे में समझाईश की।

rajasthan,kiran maheshwari,rajsamand,rajasthan news

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे पूरी जागरुकता से राज की योजनाओं का लाभ पाने खुद आगे आएं और इनका लाभ अपनी और परिवार की जिन्दगी सँवारें तथा अपने क्षेत्र के सभी लोगाें को भी इनके बारे में बताएं ताकि सामूहिक विकास का दौर ग्राम्य खुशहाली को सुनहरा एवं आदर्श स्वरूप प्रदान कर सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत