न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में गुर्जरों का आंदोलन, 60 ट्रेनें डायवर्ट, 220 बसें रुकीं, भरतपुर-करौली समेत 4 जिलों में आज आधी रात तक इंटरनेट बंद

राजस्थान में मोस्ट बैकवर्ड क्लास (MBC) में बैकलॉग की भर्तियों समेत अन्य मांगों को लेकर किरोड़ी सिंह बैसला गुट के गुर्जरों ने रविवार को फिर भरतपुर के बयाना स्थित पीलूपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 10:59:27

राजस्थान में गुर्जरों का आंदोलन, 60 ट्रेनें डायवर्ट, 220 बसें रुकीं, भरतपुर-करौली समेत 4 जिलों में आज आधी रात तक इंटरनेट बंद

राजस्थान में मोस्ट बैकवर्ड क्लास (MBC) में बैकलॉग की भर्तियों समेत अन्य मांगों को लेकर किरोड़ी सिंह बैसला गुट के गुर्जरों ने रविवार को फिर भरतपुर के बयाना स्थित पीलूपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया। इस दौरान कुछ युवाओं ने दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक की फिश प्लेटें उखाड़ दीं। गुर्जर समाज के कुछ पंच-पटेलों के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने नुकसान पहुंचाना बंद किया। फिर भी कुछ लोग पटरियों पर बैठ गए। इसकारण, करीब 60 ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिनमें 40 मालगाड़ी भी हैं। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया जबकि दो स्थगित करनी पड़ीं। आंदोलन को देखते हुए जयपुर, भरतपुर और करौली समेत 4 जिलों की 5 तहसीलों में 4 दिन पहले से इंटरनेट बंद है, जो आज रात आधी रात तक बंद रहेगा। दिल्ली-मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों का रूट बदला गया है। सोमवार को चार ट्रेनों को रद्द कर दिया।

इससे पहले रोडवेज के पांच बड़े डिपो दौसा, हिंडौन, करौली, भरतपुर और बयाना से आगरा और आसपास के एरिया में जाने वाली करीब 220 बसों को रोक दिया गया। इस कारण सैकड़ों लोग जहां-तहां फंस गए। इस बीच, सरकार की ओर से बैंसला से वार्ता करने गए खेल मंत्री अशोक चांदना खाली हाथ ही जयपुर लौट गए। सरकार की ओर से बैंसला से बात करने गए खेल मंत्री अशोक चांदना खाली हाथ ही जयपुर लौट गए।

rajasthan,rajasthan gurjar protest,rajasthan gurjar protest updates,ashok gehlot,rajasthan news,news

बैंसला गुट की हैं ये 6 प्रमुख मांगें

- समझौता और मैनिफेस्टो में वादे के मुताबिक बैकलॉग की भर्तियां निकाली जाएं।
- भर्तियों में पूरा 5% आरक्षण मिले।
- आरक्षण आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजन को सरकारी नौकरी और मुआवजा मिले।
- आरक्षण विधेयक को नवीं अनुसूची में डाला जाए।
- एमबीसी कोटे से भर्ती 1252 कर्मचारियों को रेगुलर पे-स्केल मिले।
- देवनारायण योजना में विकास योजनाओं के लिए बजट दिया जाए।

rajasthan,rajasthan gurjar protest,rajasthan gurjar protest updates,ashok gehlot,rajasthan news,news

रोडवेज और प्राइवेट बसें बंद, बेबस दिखे यात्री

गुर्जर आंदोलन की वजह से रोडवेज ने रविवार सुबह से ही बयाना-हिंडौन मार्ग पर बसों का संचालन बंद रखा। बस स्टैंड प्रभारी गंगाराम शर्मा ने बताया कि बयाना से हिंडौन के बीच रोजाना करीब 10 बसें चलती हैं। हालांकि लोक परिवहन बसें चलीं, लेकिन शाम 4 बजे आंदोलन होते ही वे भी बंद हो गई। इससे बयाना-हिंडौन मार्ग के यात्री काफी परेशान रहे।

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने सभा में कहा कि उनके पास सीएम अशोक गहलोत का फोन आया था। उन्होंने उनसे विस्तार से बात करने के साथ ही भरोसा दिलाया है कि वे गुर्जर समाज की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसलिए हमें मुख्यमंत्री गहलोत पर एक बार और भरोसा करना चाहिए।

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा- प्रदेश सरकार ने गुर्जरों से समझौता किया था लेकिन अब तक उनकी मांगें नहीं मानी हैं। इसलिए वे पटरी पर हैं और कई ट्रेनें बाधित हो गईं, जिससे सैकड़ों आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत