न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : खेल दर्शन को अनिवार्य विषय बनाने पर राज्यपाल कल्याण सिंह ने मांगे सुझाव

राजस्थान के राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति कल्याण सिंह ने खेलों को विश्वविद्यालय शिक्षा से जोड़ने की पहल की है। विश्वविद्यालय शिक्षा में ‘खेल दर्शन‘ को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने की राज्यपाल सिंह की सोच है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Jun 2018 10:30:30

राजस्थान : खेल दर्शन को अनिवार्य विषय बनाने पर राज्यपाल कल्याण सिंह ने मांगे सुझाव

जयपुर । राजस्थान के राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति कल्याण सिंह ने खेलों को विश्वविद्यालय शिक्षा से जोड़ने की पहल की है। विश्वविद्यालय शिक्षा में ‘खेल दर्शन‘ को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने की राज्यपाल सिंह की सोच है। राज्य सरकार एवं प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से राज्यपाल श्री सिंह ने इस सम्बन्ध में सुझाव मांगे हैं।

राज्यपाल सिंह ने गत चार जून को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ’’खेलो इण्डिया मिशन’’ के परिप्रेक्ष्य में विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से खेलों से जोड़ने का सुझाव दिया था। उन्होंने राज्य में खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ ‘खेल दर्शन‘ को एक अनिवार्य सब्सिडरी विषय के रूप में नियमित पाठ्यक्रमों में शामिल किये जाने हेतु प्रस्ताव भी दिया।

सिंह का मानना है कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किये गये ’’खेलो इण्डिया मिशन’’ का विजन देश में खेलों के प्रति वातावरण का निर्माण करेगा। उन्होंने राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत बताई है। राज्यपाल श्री सिंह ने कहा है कि खेल युवाओं के लिए आवश्यक हैं। शिक्षा में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से कुछ युवा अवसाद की जकड़ में आ रहे हैं। युवाओं को अवसाद से मुक्त कराने में खेल दर्शन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस कार्य में विश्वविद्यालयों को आगे आना होगा। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं खेलों में प्रतिभाग करे। खेलों के मर्म को समझे।

कुलाधिपति ने कहा है कि विश्वविद्यालय शिक्षा में खेल दर्शन को सभी संकाय के पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय के रूप में सम्मिलित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे युवा पीढ़ी खेलों के महत्व को समझेगी। युवाओं को जीवन में खेलों का लाभ भी मिल सकेगा। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास तो होता ही है।

सिंह की इच्छा के अनुरूप राज्यपाल सचिवालय द्वारा सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व राज्य सरकार को इस विषय पर अपने विचार रखने और आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किये गये हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
Infinix Smart 20 की एंट्री तय, 8 जून को उठेगा पर्दा; कम कीमत में मिल सकते हैं कई दमदार फीचर्स
Infinix Smart 20 की एंट्री तय, 8 जून को उठेगा पर्दा; कम कीमत में मिल सकते हैं कई दमदार फीचर्स
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टैनिंग और बेजान त्वचा से हैं परेशान? घर की इन आसान चीज़ों से पाएं निखरी और चमकदार स्किन
टैनिंग और बेजान त्वचा से हैं परेशान? घर की इन आसान चीज़ों से पाएं निखरी और चमकदार स्किन