न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : राजस्थान सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, शिक्षण संस्थानों को 16 नवंबर तक बंद रखने का दिया आदेश

राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के को देखते हुए लॉकडाउन (Lockdown) की नई गाइडलाइन जारी कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 9:47:25

कोरोना वायरस : राजस्थान सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, शिक्षण संस्थानों को 16 नवंबर तक बंद रखने का दिया आदेश

राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के को देखते हुए लॉकडाउन (Lockdown) की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। राज्य सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक 16 नवंबर तक स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान और कोचिंग इंस्टिट्यूट फिर से बंद कर दिए गए हैं। हालांकि इससे पहले यह खबर आई थी कि कोरोना काल में प्रदेश में स्कूल और कोचिंग संस्थान चरणबद्ध तरीके से खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर ली गई है। इसके अलावा स्वीमिंग पुल, सिनेमा घर, थियेटर, मल्टिप्लैक्स, मनोरंजन पार्क और ऐसी तमाम जगहें जहां बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं उन्हें 30 नवंबर तक खोलने की इजाजत नहीं है।

इस दिवाली राजस्थान में नहीं चलेंगे पटाखे

सीएम अशोक गहलोत ने कोरोना रोगियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रदेश में इस साल दिवाली पर आतिशबाजी पर रोक​ लगा दी है। पटाखों से निकलने वाले विषैले धुएं से कोविड संक्रमित रोगियों को होने वाली दिक्कत को देखते हुए यह रोक लगाई गई है। सीएम ने रविवार को कोरोना के साथ ‘नो मास्क-नो एंट्री’ और ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान की समीक्षा की। सीएम गहलोत ने कहा कि आतिशबाजी से निकलने वाले धुएं के कारण कोविड मरीजों के साथ ही हृदय और श्वास रोगियों को भी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दिवाली पर लोग आतिशबाजी से बचें। उन्होंने पटाखों के विक्रय के अस्थायी लासेंस पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएम गहलोत ने कहा कि शादी और अन्य समारोह में भी आतिशबाजी को रोका जाए।

आपको बता दे, राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 754 नए केस मिले। 1 हजार 591 लोग रिकवर हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 98 हजार 747 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15 हजार 255 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 81 हजार 575 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1 हजार 917 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इस बीच आपको बता दें कोरोना वायरस से भारत में 1 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 81 लाख के पार पहुंच गया है। 1 नवंबर से देश में ‘अनलॉक 6.0’ (Unlock 6.0) की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि केंद्र सरकार ने इसे लेकर कोई नई गाइडलाइंस जारी नहीं की है। गृह मंत्रालय (MHA) की तरफ से इस हफ्ते की शुरुआत में कहा गया कि कन्टेन्मेंट जोन में ढील नहीं दी जाएगी और बीते महीने अनलॉक के दिशानिर्देश 30 नवंबर तक लागू रहेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार कन्टेन्मेंट जोन में लॉकडाउन (Lockdown) 30 नवंबर तक सख्ती के साथ लागू रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत