न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7वां वेतन आयोग: गहलोत सरकार दिवाली से पहले देगी अपने राज्य कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का तोहफा, जल्द होगा ऐलान

गहलोत सरकार दिवाली से पहले ही अपने कर्मचारियों को बोनस के साथ वेतन व बढ़े हुए महंगाई भत्ते (Dearnerss Allowance) की घोषणा कर सकती है और उम्मीद यह भी है कि सरकार अगले सप्ताह ही कर्मचारियों के लिए बढ़ा हुआ डीए लागू कर सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Oct 2019 2:31:30

7वां वेतन आयोग: गहलोत सरकार दिवाली से पहले देगी अपने राज्य कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का तोहफा, जल्द होगा ऐलान

मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले महंगाई भत्ते मिलने की घोषणा के बाद अब राज्य कर्मचारियों की भी इसको लेकर आस बन रही है। इसी कड़ी में राजस्थान की गहलोत सरकार दिवाली से पहले ही अपने कर्मचारियों को बोनस के साथ वेतन व बढ़े हुए महंगाई भत्ते (Dearnerss Allowance) की घोषणा कर सकती है और उम्मीद यह भी है कि सरकार अगले सप्ताह ही कर्मचारियों के लिए बढ़ा हुआ डीए लागू कर सकती है। दरअसल, इस बार दिवाली अक्टूबर के अंतिम सप्ताह यानि 27 को है। इसके बाद दो दिन गोवर्धन व भैया दूज पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ट्रेजरीज में 15 अक्टूबर के बाद वेतन बिल आने शुरू हो जाएंगे। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद 8 लाख कर्मचारियों व पौने चार लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

सूत्रों के मुताबिक सरकार मौजूदा समय में वित्तीय संकट से जूझ रही है, लेकिन प्रदेश में दो सीटों पर उपचुनाव और इसके बाद आने वाले निकाय चुनावों को देखते हुए यह फैसला एक बड़े वर्ग को खुश करेगा। ऐसे में इस प्रस्ताव को लेकर सरकार में चर्चा शुरू हो गई है। बढ़े हुए डीए और राहत भत्ते से सरकारी खजाने पर सालाना 400 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा। इसके अलावा लगभग इतनी ही राशि सरकार बोनस चुकाने में खर्च करेगी। राज्य सरकार के कर्मचारियों व पेंशनर्स को बढ़ा हुआ डीए जुलाई से मिलेगा। हालांकि जुलाई से सितंबर तक का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ में ही जमा होगा। वहीं अक्टूबर का डीए उन्हें वेतन से साथ मिलेगा।

केंद्र सरकार ने भी इसी सप्ताह अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता(डीए) 5% बढ़ाकर 17% करने का ऐलान किया था। यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है जोकि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) की सिफारिशों पर आधारित है। इस बढ़ोतरी का सीधा फायदा 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनभोगियों को होने वाला है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ता रहन-सहन अच्छा रखने लिए दिया जाता है। इसमें कर्मचारी से लेकर पेंशनधारी भी शामिल होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत