न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : सहकारी ऋण माफी शिविर - 641 किसानों को मिले 1 करोड़ 30 लाख के ऋण माफी प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 की बजट घोषणा की अनुपालना में गुरुवार को गजनेर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में सहकारी ऋण माफी शिविर आयोजित हुआ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jun 2018 6:18:07

राजस्थान : सहकारी ऋण माफी शिविर - 641 किसानों को मिले 1 करोड़ 30 लाख के ऋण माफी प्रमाण पत्र

जयपुर। मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 की बजट घोषणा की अनुपालना में गुरुवार को गजनेर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में सहकारी ऋण माफी शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान 641 किसानों को लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये के ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि एवं बागवानी) तथा जिला प्रभारी सचिव नीलकमल दरबारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार किसानों का ऋण चुकाने के लिए आगे बढ़कर ऋण लिया है। यह किसानों के लिए सरकार की ओर से बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की आवश्यकता के अनुसार कृषि के लिए बजट राशि बढ़ाई है, जिससे किसान आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त हो सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताया तथा कहा कि सरकार द्वारा खरीफ 2016 में राज्य के किसानों को 1 हजार 68 करोड़ रुपये के क्लेम भुगतान किए हैं। केवल बीकानेर जिले में खरीफ 2016 एवं 17 में किसानों को इस योजना के तहत लगभग 100 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसान, केन्द्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाएं और कृषि की नवीनतम तकनीकों को अपनाते हुए उत्पादन बढाएं। इससे किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की सोच फलीभूत हो सकेगी।

rajasthan,farmers loan waiver camp,vasundhara raje,rajasthan news

जिला कलक्टर डॉ.एनके. गुप्ता ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में किसानों के ऋण माफ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इसे लागू करने से पहले विभिन्न राज्यों में चल रही ऋण माफी योजनाओं का अध्ययन करवाया गया तथा सर्वश्रेष्ठ विकल्पों को अपनाते हुए किसानों को अधिकतम लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र किसान को ऋण माफी का लाभ समय पर मिल सके, इसके लिए शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

rajasthan,farmers loan waiver camp,vasundhara raje,rajasthan news

इस अवसर पर उप निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ.उदयभान, दी सैन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक राजेश कुमार टाक तथा अधिशाषी अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह यादव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rajasthan,farmers loan waiver camp,vasundhara raje,rajasthan news

प्रभारी सचिव ने देखे पीएमवाई के तहत निर्मित आवास
प्रभारी सचिव तथा जिला कलक्टर ने मोडिया मानसर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बने आवासों का अवलोकन किया। उन्होंने लाभार्थी धापू तथा चीमाराम से योजना के तहत अब तक प्राप्त किश्तों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवासों के साथ शौचालय का निर्माण करवाया जाए तथा इनका उपयोग किया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत