न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर / भरे बाजार में महिला के अपहरण की कोशिश, एक दुकानदार ने दिखाई हिम्मत, भागे बदमाश

राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में रविवार को एक महिला को रास्ते से जबरन उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना एक दुकान के बाहर लगे CCTV में कैद हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 12:05:40

धौलपुर /  भरे बाजार में महिला के अपहरण की कोशिश, एक दुकानदार ने दिखाई हिम्मत, भागे बदमाश

राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में रविवार को एक महिला को रास्ते से जबरन उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना एक दुकान के बाहर लगे CCTV में कैद हुई है। दरअसल, एक महिला अपने घर से निकलती है तभी इस बीच एक जीप उसके पास रुकती है और उसमें से दो लोग उतरकर महिला को उठाने की कोशिश करते हैं। लड़की के चिल्लाने के बाद वहां तमाशा देखने वालों की भीड़ जमा हो जाती है। महिला मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। पास में ई-मित्र सेंटर चलाने वाले व्यक्ति ने यह सब देखा तो वह आगे आया और आरोपियों का विरोध करने लगा। ई-मित्र संचालक ने पुलिस बुलाने की बात कही तो तो आरोपी वहां से भाग गए।

पुलिस ने 5 घंटे बाद केस दर्ज किया

घटना एक दुकान के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस ने घटना के करीब 5 घंटे बाद केस दर्ज किया। वजह बताई कि एसपी मीटिंग ले रहे थे, इसलिए देरी हो गई।

ससुराल वाले परेशान करते हैं

पीड़ित भूरी ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले जगनेर कस्बे के गांव रछुआ में साहब सिंह के साथ हुई थी। पति के भाभी से अवैध संबंध थे। इसलिए, भूरी ने ससुराल छोड़ दिया और पिछले 6 साल से पिता के मिले प्लॉट में मकान बनाकर तीन बच्चों के साथ रह रही है। वह बाड़ी कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम में काम करती है। उसका कहना है कि ससुराल वाले उसे आए दिन परेशान करते हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने पहले भी पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई। यही वजह है कि उसके अपहरण की कोशिश हुई। पीड़ित ने अपने नंदोई और उसके 5 साथियों पर अपहरण की कोशिश का केस दर्ज करवाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत