न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा / 265 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 8 साल का बच्चा, एक घंटे के बाद जिंदा निकाला गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत

दौसा जिले (Dausa) में भांवती गांव की बेडा वाली ढाणी में शनिवार दोपहर 265 फीट गहरे बोरवेल में 8 वर्षीय बालक गिर गया। गनीमत यह रही कि बालक 15 फिट पर ही अटक गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 10:26:26

दौसा / 265 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 8 साल का बच्चा, एक घंटे के बाद जिंदा निकाला गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत

दौसा जिले (Dausa) में भांवती गांव की बेडा वाली ढाणी में शनिवार दोपहर 265 फीट गहरे बोरवेल में 8 वर्षीय बालक गिर गया। गनीमत यह रही कि बालक 15 फिट पर ही अटक गया। ग्रामीणों व प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से बालक को एक घंटे की मशक्कत के बाद ही जीवित निकाल लिया। लेकिन दौसा में उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। बसवा तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि बोरवेल पत्थर से ढका हुआ था लेकिन बालक ने इसे हटा दिया और इसमें गिर गया। जानकारी लेने पर सामने आया कि बालक दिमागी रूप से कमजोर था। बोरवेल की ऊपर से चौडाई करीब 12 इंच थी। अंदर आठ इंच चौडाई थी। ऐसे में बालक के इसमें गिरने के बाद वह अंदर 15 फिट गहराई में जाकर पत्थर पर अटक गया।

बोर शुक्रवार रात 10 बजे खोदा गया था। यह अभी कच्चा ही था। ढाणी निवासी टूडाराम ने शुक्रवार रात पेयजल के लिए करीब 265 फीट गहरा बोरवेल करवाया था। रात 10 बजे इसका काम पूरा हुआ। बोर में पाइप नहीं डालने के कारण यह अभी कच्चा ही था।

शनिवार दोपहर करीब एक बजे बोर के समीप ही रहने वाले फैलीराम मीणा का आठ वर्षीय बालक अमित इस बोरबेल में गिर गया। पास से गुजर रही एक महिला को बोर में बालक के रोने की आवाज सुनाई देने पर उन्होंने शोर शराबा कर लोगों को बुलाया। बोर में बालक के दिखाई देने पर सरपंच रत्ती राम बिना समय गवाए जेसीबी लेकर पहुंच गए और खुदाई कार्य चालू करवा दिया।

सूचना पर बसवा तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर, डिप्टी एसपी संजय सिंह चंपावत, कोलवा थाना प्रभारी बनवारीलाल, बांदीकुई नायब तहसीलदार धर्मेद्र मीणा, सरपंच रत्ती राम मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर ढाई बजे बालक को बोरवेल में से जीवित निकालने पर परिजनों व प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान बालक को जिला अस्पताल दौसा ले जाया गया जहां एक घंटे बाद ही उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई।

शरीर पर नहीं आई चोटें, श्वास नली में मिट्टी जाने से मौत

तहसीलदार ने बताया कि बाहर निकालने पर बालक के चोटें नहीं आई थीं लेकिन संभवतया बालक की श्वास नली में मिट्टी जाने से उसकी मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत