न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजसमंद : गेम खेलने के लिए दोस्त ने नहीं दिया मोबाइल, 14 साल के लड़के ने दी दर्दनाक मौत

राजसमंद में पबजी खेलने के जुनून में नाबालिग ने अपने दोस्त की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। गेम खेलने के लिए जब दोस्त ने फोन नहीं दिया तो नाबालिग ने पत्थर से कई वार करके उसे मार डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Nov 2020 4:17:21

राजसमंद  : गेम खेलने के लिए दोस्त ने नहीं दिया मोबाइल, 14 साल के लड़के ने दी दर्दनाक मौत

राजसमंद में पबजी खेलने के जुनून में नाबालिग ने अपने दोस्त की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। गेम खेलने के लिए जब दोस्त ने फोन नहीं दिया तो नाबालिग ने पत्थर से कई वार करके उसे मार डाला। नाबालिग आरोपी की उम्र 14 साल है और 8वीं का छात्र है। जबकि जिसकी उसने हत्या की उसकी उम्र 17 साल थी। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के 14 साल के दोस्त को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि मृतक हामिद के पास एंड्राइड फोन था। जिसे उसने अपने दोस्त को गेम खेलने के लिए नहीं दिया। इस बात से वह खुन्नस खा गया। राजसमंद के भीम स्थित जैतपुरा इलाके में 11 नवंबर को एक लड़के की लाश मिली थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया।

पुलिस ने बताया जब दोनों गांव के पास पहाड़ी पर गए तो वहां मौका पाकर उसने भारी पत्थर से 4-5 वार किए। इससे हामिद की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

सिर पर किए 4 से 5 वार

पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि मृतक हामिद के पास वीवो का एंड्राइड फोन था। जिसमें दोनों पबजी गेम खेलते रहते थे। मेरे पास 1-2 महीने से एंड्राइड फोन नहीं था, इसलिए मैंने हामिद से गेम खेलने के लिए फोन मांगा था। जिसने मना कर दिया। जिसके बाद हम भैरवाली पहाड़ी पर चले गए। मैंने एक पत्थर से उसके सिर पर 4 से 5 वार किए और मोबाइल लेकर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा हामिद और पत्नी रुकमा देवी 9 नवंबर को खेत में काम कर रहे थे। इसके बाद पत्नी घर आ गई। वहीं बेटा शाम तक घऱ नहीं आया था। इसके बाद उसके फोन पर कॉल किया तो बंद आया। 10 नवंबर को भी गांव वालों के साथ मिलकर हामिद की तलाश की। इस दौरान पुलिस थाने में भी जानकारी दी। अगले दिन यानी 11 नवंबर को बकरी चराने वाले एक युवक ने सूचना दी की भैरवाली पहाड़ी पर एक लड़के की लाश पड़ी है। परिजन और पुलिस पहुंची तो उस लाश की शिनाख्त हामिद के तौर पर हुई।

कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस

इसके बाद पुलिस ने हामिद की कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस नाबालिग आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि हामिद का मोबाइल मौके से गायब मिला था। जिसकी कॉल डीटेल निकलवाई तो आरोपी नाबलिग के साथ अंतिम समय में उसके साथ होने का पता चला। कड़ाई से पूछताछ करने पर नाबालिग ने अपना गुनाह कबूल लिया। दोनों का परिवार खेत पर मजदूरी का काम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत