Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : अधिकारी की अलमारी से मिले इतने रूपये की मंगवानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज के टेक्निकल असिस्टेंट सीताराम वर्मा के जयपुर स्थित घर की जब तलाशी ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 3:52:30

जयपुर : अधिकारी की अलमारी से मिले इतने रूपये की मंगवानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज के टेक्निकल असिस्टेंट सीताराम वर्मा के जयपुर स्थित घर की जब तलाशी ली। इस तलाशी में लाखों रुपये की नगदी देख टीम के होश उड़ गए। यहां एसीबी को 48 लाख रुपए नकद मिले हैं। वर्मा ने यह रकम घर में एक अलमारी के बेस में गोपनीय तरीके से बने लॉकर में छिपा रखी थी। इस रकम को एसीबी ने सीज कर दिया है। इन नोटों को गिनने के लिए एसीबी को मशीन मंगवानी पड़ी।
rajasthan,jaipur,jaipur crime news,rajasthan crime news,jaipur bribe case दरअसल, गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पेट्रोल पंप की एनओसी जारी करने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुये गुरुवार को एक्सईएन दान सिंह और तकनीकी सहायक सीताराम वर्मा को ट्रैप किया था। दोनों अफसरों ने यह रिश्वत बीकानेर के नोखा में पेट्रोल पंप को एनओसी देने की एवज में मांगी थी। ये दोनों आरोपी अधिकारी मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज से संबंधित हैं।
rajasthan,jaipur,jaipur crime news,rajasthan crime news,jaipur bribe case एसीबी ने इस मामले में गिरफ्तार तकनीकी सहायक अधिकारी सीताराम वर्मा के जब जयपुर स्थित घर की तलाशी ली तो उनके पास से बड़ी मात्रा में नगदी और संपत्ति के कागजात मिले हैं। एसीबी को सीताराम वर्मा के आवास से कुल 47,77,250 रुपए कैश मिले हैं। एसीबी ने इनमें से 47,37,900 रुपयों को जब्त कर लिया है। एसीबी के एडीजी एमएन दिनेश ने बताया कि सीताराम का जयपुर में 4 मंजिला मकान है। उसका बगल में ही एक और मकान बन रहा है। सर्चिंग के दौरान वर्मा के घर से एसीबी को तीन लग्जरी कारें भी मिली हैं। उनका रजिस्ट्रेशन नंबर चेक किया जा रहा है। इसके अलावा कई प्लाट के दस्तावेज और कई बैंक अकाउंट होने की भी जानकारी सामने आई है। एसीबी को सीताराम वर्मा के घर से एक लॉकर की चाबी मिली है। इस लॉकर को भी एसीबी खुलवाएगी। माना जा रहा है कि लॉकर में भी गहने और नकद बरामद होगी। एसीबी के अनुसार वर्मा ने यह नगदी घर की एक अलमारी के छिपा रखी थी। इतनी बड़ी तादाद में कैश मिलने पर एसीबी को नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। rajasthan,jaipur,jaipur crime news,rajasthan crime news,jaipur bribe case सीताराम को यह आय कहां से अर्जित हुई। इस संबंध में सीताराम वर्मा और उनका परिवार कोई ठोस जवाब नहीं दे सका। एडीजी दिनेश ने बताया कि सीताराम वर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति दर्ज का केस दर्ज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका