न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू: 4 साल की बच्ची से रेप के मामले में कोर्ट ने सुनाया 6 दिन में फैसला, आरोपी को उम्रकैद

राजस्थान के चूरू जिले की पॉक्सो अदालत ने मंगलवार को 4 साल की मासूम बच्ची से रेप के आरोपी दयाराम को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Dec 2019 4:50:54

चूरू: 4 साल की बच्ची से रेप के मामले में कोर्ट ने सुनाया 6 दिन में  फैसला, आरोपी  को उम्रकैद

राजस्थान के चूरू जिले की पॉक्सो अदालत ने मंगलवार को 4 साल की मासूम बच्ची से रेप के आरोपी दयाराम को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। मासूम से रेप के इस मामले में पॉक्सो कोर्ट ने महज 6 दिनों में अपना फैसला सुनाया है। इस मामले को गंभीर मानते हुए चूरू जिला पुलिस ने भी मामला दर्ज होने के 6 दिनों में ही चार्जशीट पेश कर दी थी। पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार सैनी ने 9 दिसंबर को रोजाना सुनवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद 17 दिसंबर यानि आज इस मामले में फैसला सुना दिया।

आपको बता दें कि चूरू जिले के भानीपुरा थानार्न्तगत गांव बुकनसर बड़ा निवासी दयाराम ने 4 साल की बच्ची को खिलौना देने के बहाने 30 नवंबर को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम के दादा की रिपोर्ट पर भानीपुरा थाना पुलिस ने 1 दिसंबर को मामला दर्ज कर बच्ची का राजकीय भरतिया अस्पताल में डॉक्‍टरों के एक बोर्ड से मेडिकल करवाया था। जिसके बाद बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी दयाराम को भानीपुरा पुलिस ने 1 दिसंबर को ही गिरफ्तार कर लिया और जांच के बाद 6 दिन में 7 दिसंबर को कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी। कोर्ट ने दयाराम के खिलाफ धारा 376 (दुष्‍कर्म) के तहत आरोप तय कर दिया और रोजाना सुनवाई का आदेश दिया। 9 से 13 दिसंबर तक पॉक्‍सो कोर्ट में 15 गवाहों की पेशी हुई और 16 दिसंबर को बचाव पक्ष की भी दलीलें सुनी गईं। जिसके बाद 17 दिसंबर को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के

छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके

CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास

भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें

'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच

सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!

सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप

राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात

साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन

'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस

सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी