Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: ट्रक का टायर फटा, अनियंत्रित होकर पिकअप को मारी टक्कर, 4 की मौत; 17 लोग घायल

राजस्थान के चुरू जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार देर शाम तारानगर-सरदारशहर रोड पर बुचावास गांव के पास हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Feb 2021 9:42:15

राजस्थान: ट्रक का टायर फटा, अनियंत्रित होकर पिकअप को मारी टक्कर, 4 की मौत; 17 लोग घायल

राजस्थान के चुरू जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार देर शाम तारानगर-सरदारशहर रोड पर बुचावास गांव के पास हुआ। चलते हुए ट्रक का टायर अचानक से फट गया। इससे वह अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही पिकअप को गलत साइड में जाकर टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार दो महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 17 लोग घायल भी हुए है। पिकअप में राजस्थान के 4 लोगों के अलावा अन्य सभी हरियाणा राज्य के बताये जा रहे हैं। हादसे में मारे गये सभी चारों लोग हरियाणा के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सोमवार को उनका पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर सांवरमल वर्मा और एसपी नारायण टोगस समेत पीएमओ डॉ एफएच गौरी और पुलिस उपाधीक्षक चूरू शहर ममता सारस्वत अस्पताल पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त हरियाणा की कलावती, भतेरी, मोनू एवं रामनारायण के रूप में हुई है।
पिकअप में सवार लोग चूरू के ददरेवा से रूपलीसर जा रहे थे। इनमें 4 ददरेवा और शेष सभी लोग हरियाणा के थे। सूचना मिलने पर भालेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। बाद में वहां से कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चूरू जिला मुख्यायल के राजकीय भरतिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में दो जनों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 12 साल के एक बालक और एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका