न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेरानी आबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण, आमजन को मिलने लगा बेहतर इलाज - वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि हमारी सरकार ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की बेहतरी के लिए जो कदम उठाए हैं उनकी वजह से आज समाज के हर तबके को अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज मिलना सम्भव हो रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 May 2018 4:05:40

शेरानी आबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण, आमजन को मिलने लगा बेहतर इलाज - वसुन्धरा राजे

नागौर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि हमारी सरकार ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की बेहतरी के लिए जो कदम उठाए हैं उनकी वजह से आज समाज के हर तबके को अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज मिलना सम्भव हो रहा है। उन्होंने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू होने के बाद प्रदेशभर में अच्छी चिकित्सा तक आमजन की पहुंच सुनिश्चित हुई है।

श्रीमती राजे बुधवार को नागौर जिले के आदर्श ग्राम शेरानी आबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री यूनुस खान ने कहा कि शेरानी आबाद गांव के लिए मुख्यमंत्री ने जो वादा किया था, वो आज पूरा कर दिया है।

rajasthan,vasundhara raje,Health,medical,rajasthan news

समारोह में आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने भरपूर जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन और स्वागत किया। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के शुरू होने से शेरानी आबाद और आस-पास के 9 गांवों, 78 ढाणियों के करीब 20 हजार लोगों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शेरानी आबाद में 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं की। उन्होंने यहां 3 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत के शेरानी आबाद जल प्रदाय संवर्धन योजना स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि 14 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से 3.90 किलोमीटर लम्बे शेरानी आबाद नेशनल हाइवे बाईपास की डीपीआर तैयार हो चुकी है और जल्द ही यह काम गति पकड़ेगा। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय के लिए 5 बीघा भूमि के आवंटन की घोषणा भी की।

rajasthan,vasundhara raje,Health,medical,rajasthan news

श्रीमती राजे ने शेरानी आबाद से ज्याणी रास्ता और खिझरपुरा होते हुए फिरोजपुरा-कठोति सड़क तक सड़क विकास के लिए 3 करोड़ 17 लाख रुपये तथा खाटूरोड एवं झांडा तक सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 18 लाख रुपये की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने शेरानी आबाद-डूंगरी ढाणी, गौसिया मोहल्ला-अंबाली सड़क तथा शेरानी आबाद में गौरव पथ का लोकार्पण भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले भामाशाह श्री जमील खान का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री श्री सीआर चौधरी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री यूनुस खान, चिकित्सा राज्यमंत्री श्री बंशीधर बाजिया, सरपंच श्रीमती रफीका बानो सहित गणमान्यजन और अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे