न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान विधानसभा चुनावः सट्टा बाजार में कांग्रेस की लहर, पूरी रिपोर्ट

राजस्थान के रण के लिए चुनावी दलों के साथ-साथ सट्टा मार्केट ने भी अपनी बिसात बिछा दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Oct 2018 7:04:08

राजस्थान विधानसभा चुनावः सट्टा बाजार में कांग्रेस की लहर, पूरी रिपोर्ट

राजस्थान की राजनीति के महासमर में अब बस एक महीने का ही वक्त शेष है। राजस्थान के रण के लिए चुनावी दलों के साथ-साथ सट्टा मार्केट ने भी अपनी बिसात बिछा दी है। सट्टा बाजार के जानकार मानते हैं कि इस बार विधानसभा चुनाव में 3000 से लेकर 5000 करोड़ तक का सट्टा लगने का अनुमान है। इस बार का सट्टा बाजार पूरी तरीके से हाईटेक है। व्हाट्सएप कॉलिंग जैसे सोशल माध्यमों का उपयोग में किया जा रहा है। हालांकि अभी राजनीतिक दलों की तरफ से टिकटों का ऐलान नहीं हुआ है, लिहाजा प्रत्याशियों की हार-जीत पर अभी सट्टा नहीं लग रहा अभी केवल भाजपा-कांग्रेस की सीटों को लेकर ही भाव जारी किए गए हैं साथ ही इस बात का भी बड़ा सट्टा लग रहा है कि राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी। राजस्थान की सट्टा बाजार की मानें तो इस समय कांग्रेस भाजपा पर भारी साबित हो रही है। हालांकि कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी से उसे नुकसान होने की भी पूरी पूरी आशंका है। लेकिन सट्टा बाजार में कांग्रेस और भाजपा के बीच अभी सीटों की जीत का अंतर काफी ज्यादा नजर आ रहा है।

वैसे चुनाव में हार जीत का परिणाम तो मतगणना के बाद ही पता चलता है लेकिन उससे पहले भी एक सिस्टम है जिसके जरिए अनुमान लगाया जाता है कि कौन सा दल कितनी सीटें हासिल करेगा, किस दल की सरकार बनेगी कौन सा प्रत्याशी किस पर भारी साबित होगा और इसी अनुमान लगाने वाले सिस्टम को सट्टा बाजार कहते हैं।

राजस्थान का सट्टा बाजार अपने सटीक आकलन अनुमानों के लिए देशभर में चर्चाओं में रहता है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर से राजस्थान के सट्टा बाजार सक्रिय हो गया है। राज्य में पुलिस के इंतजाम और दावों के बावजूद हाईटेक तरीके से सट्टे का खेल चल रहा है। राजस्थान के पांच बड़े सेंटर्स पर सटोरियों ने अपनी पूरी बिसात बिछा दी है इनमें प्रमुख तौर पर जयपुर, फलोदी शेखावाटी हनुमानगढ़ गंगानगर बीकानेर और जोधपुर का सट्टा बाजार अपने सटोरियों के साथ राजनीतिक दलों के समांतर चुनावी मैदान में है।

जयपुर

इस बार विधानसभा चुनाव में जयपुर में भी बड़े पैमाने पर सट्टा लग रहे जा रहा है। जयपुर में भी सटोरियों ने अपने अपने ठिकाने तय कर लिए हैं। जयपुर के सट्टा बाजार की माने तो भारतीय जनता पार्टी 50 से 52 सीटों पर सीमित रह जाएगी जबकि कांग्रेस को 131 से 133 मिलने का आकलन किया जा रहा है।

फलौदी

राजस्थान के सट्टा बाजार की सबसे प्रमुख सेंटर कहे जाने वाले फलौदी में भी दोनों ही दलों के भाव जारी कर दिए हैं। फलौदी के बारे में कहा जाता है कि चुनाव के परिणामों को लेकर इससे बेहतर पूर्वानुमान कोई भी सट्टा बाजार नहीं लगाता है। फलौदी के सट्टा बाजार के हिसाब से कांग्रेस की 128-130 और भारतीय जनता पार्टी की 50 से 52 सीट आने का अनुमान है।

शेखावाटी

शेखावाटी सट्टा बाजार में भी कॉन्ग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर बढ़त बनाए हुए हैं। शेखावाटी सट्टा बाजार के मुताबिक इस समय के माहौल के हिसाब से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से 130 से 32 सीटों पर जीत सकती है जबकि भारतीय जनता पार्टी को 50 से 52 सीट मिलने का अनुमान है।

हनुमानगढ़

श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ में भी बड़ी संख्या में सटोरिए सक्रिय तौर पर काम कर रहे हैं। यहां के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस 132 से 34 सीटों के साथ सरकार बना रही है वहीं कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी 48 से 50 सीटों पर सिमट जाएगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

हालांकि अभी सट्टा बाजार कई आकलन टिकट वितरण से पहले का है टिकटों के वितरण के बाद सट्टा बाजार में कई तरह के उतार-चढ़ाव आएंगे प्रत्याशियों के नाम और चेहरों के हिसाब से भी ऊपर नीचे जाएंगे लिहाजा अभी पूरी तस्वीर साफ होने में वक्त लगेगा लेकिन यह बिल्कुल सही है कि सट्टा बाजार के लिहाज से राजस्थान एक ऐसा स्टेट है जो अपने सटीक आकलन अनुमानों के लिए जाना जाता है ऐसे में भले ही नेता अभी फौरी तौर पर इन अनुमानों को गंभीरता से नहीं ले रहे हो लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि इन अनुमानों से पार्टी आलाकमान और नेताओं में हलचल जरूर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल