न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan Assembly Elections Exit Polls: राजस्‍थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, इतिहास नहीं बना पाएगी बीजेपी

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म हो गया है, अब सबकी नजर एग्जिट पोल पर टिकी हैं। इस बार 72.14 फीसद मतदान हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Dec 2018 10:16:49

Rajasthan Assembly Elections Exit Polls: राजस्‍थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, इतिहास नहीं बना पाएगी बीजेपी

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म हो गया है, अब सबकी नजर एग्जिट पोल पर टिकी हैं। इस बार 72.14 फीसद मतदान हुआ है। राजस्थान में कुल 200 सीटों में से 199 पर चुनाव हुए हैं और यहां बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 100 सीटें लानी होंगी। बीजेपी और कांग्रेस दोनों को पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद है लेकिन एग्जिट पोल में जो सियासी तस्वीर सामने आ रही है वह हर पल नए समीकरण बना रही है। 11 दिसंबर को रिजल्ट की घोषणा से पहले एग्जिट पाेल किसकी सरकार बना रहे हैं? कौन सत्ता पर काबिज होने वाला है और किसके दावे फेल होने जा रहे हैं? वही अगर हम एग्जिट पोल पर नजर डाले तो ज्‍यादतर एग्जिट पोल राजस्‍थान में कांग्रेस को ब‍हुमत मिलता दिखा रहे हैं। राजस्थान में पिछले पांच चुनाव के इतिहास पर नजर डाले तो यहां यह ट्रेंड है कि हर चुनाव में सरकार बदल जाती है। कोई भी सत्ताधारी दल लगातार दूसरी बार सरकार नहीं बना पाता। ताजा एग्जिट पोल के नतीजे भी इसी ट्रेंड के आसपास ही सत्ता का गणित बता रहे हैं।

एनडीटीवी के पोल ऑफ एग्जिट पोल्‍स के अनुसार यहां कांग्रेस को 112 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि बीजेपी को 78 सीटें। बसपा के खाते में एक सीट जाती दिख रही है जबकि अन्‍य 8 सीटों पर जीत सकते हैं।

इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 55-72 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस+ 119-141 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं बसपा 1-3 सीटें जीत सकती है और अन्‍य के खाते में 3-8 सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक- सी वोटर के एग्जिट पोल की बात करें तो बीजेपी 52-68 सीटें जीत सकती है वहीं कांग्रेस करीब तीन चौथाई बहुमत के आंकड़े को भी छू सकती है और उसे 129-145 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी न्‍यूज-सीएसडीएस ने बीजेपी को 83 सीटें दी हैं जबकि कांग्रेस को 101 सीटें। वहीं अन्‍य को 15 सीटें दी हैं।

टाइम्‍स नाउ-सीएनएक्‍स के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी 85 सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस+ को 105 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बसपा को दो और अन्‍य को 7 सीटें जाती दिख रही हैं।

जी राजस्‍थान के अनुसार बीजेपी 80 सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस 110 सीटों के साथ स्‍पष्‍ट बहुमत पा सकती है। रिपब्लिक टीवी- जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी 83-103 जीत सकती है और कांग्रेस 81-101 सीटें पा सकती है। इस तरह दोनों के बीच कांटे की टक्‍कर संभव है।

फर्स्‍ट इंडिया राजस्‍थान के एग्जिट पोल के अनुसार भी राज्‍य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी 65-70 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस 110-115 सीटें जीत सकती है।

न्‍यूज नेशन ने बीजेपी को 89-93 सीटें मिलने का अनुमान जताया है जबकि कांग्रेस को 99-103 सीटें मिल सकती हैं। न्‍यूज 24-पेस मीडिया के अनुसार बीजेपी 70-80 सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस 110-120 सीटें जीतकर स्‍पष्‍ट बहुमत के साथ सरकार बना सकती है।

इंडिया टीवी-सीएनएक्‍स के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी 80-90 सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस 100-110 सीटें जीतेगी। न्‍यूज एक्‍स- NETA के अनुसार बीजेपी 80 सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस+ 112 सीटों के साथ सरकार बना सकती है।

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने फिर किया जीत का दावा। कहा- बीजेपी की हार तय थी, वह इस हार काे सम्मानजनक बनाने में लगी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल