न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / विधानसभा-सत्र कल से, आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक, आमने-सामने होंगे अशोक गहलोत और सचिन पायलट

सचिन पायलट की कांग्रेस से सुलह के 3 दिन बाद आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम पायलट का आमना-सामना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Aug 2020 10:34:20

राजस्थान / विधानसभा-सत्र कल से, आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक, आमने-सामने होंगे अशोक गहलोत और सचिन पायलट

सचिन पायलट (Sachin Pilot) की कांग्रेस से सुलह के 3 दिन बाद आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व डिप्टी सीएम का आमना-सामना होगा। जयपुर में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक विधानसभा या मुख्यमंत्री के घर हो सकती है। मीटिंग में दोनों खेमों के विधायक मौजूद रहेंगे। मीटिंग के बाद दोनों गुटों में मेल-मिलाप का दौर चलेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि गहलोत और पायलट की मुलाकात किस तरह से होती है। शुक्रवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र की रणनीति बनाने के लिए भाजपा ने 11 बजे पार्टी मुख्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि मीटिंग में आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात ट्वीट कर उम्मीद जताई कि विधानसभा सत्र के दौरान कोरोना संकट पर खुलकर चर्चा होने की उम्मीद है।

सीएम गहलोत ने बुधवार को ट्वीट में कहा कि, '14 अगस्त को विधानसभा शुरू हो रही है। मुझे उम्मीद है इस दौरान प्रदेश में कोरोना की स्थिति, लॉकडाउन के बाद में आर्थिक रूप से जो स्थिति बनी है उसे लेकर खुलकर चर्चा कर सकेंगे। मुझे विश्वास है सुशासन देने में पक्ष-विपक्ष सभी का सहयोग मिलेगा, प्रदेश की जनता में नया कॉन्फिडेंस पैदा होगा'।

सरकार और राजभवन में हुआ टकराव

बता दे, सियासी संग्राम के दौर में इस विधानसभा सत्र को बुलाने के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच काफी टकराव हुआ था। विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर सरकार और राजभवन के बीच फाइलों के आने-जाने का लंबा दौर चला था। पहले राजभवन ने कोरोना काल और अन्य नियमों का हवाला देते हुए विधानसभा सत्र बुलाने की सरकार की फाइल तीन बार वापस लौटा दी थी। राज्यपाल ने सरकार से कुछ सवालों के जवाब मांगे थे। उसके बाद कुछ शर्तों के साथ सत्र बुलाने की मंजूरी दी थी। विधानसभा सत्र बुलाने के लिए सत्ता पक्ष के विधायकों ने राजभवन में धरना-प्रदर्शन भी किया था।

गहलोत खेमे के विधायक जयपुर लौटे

गहलोत खेमे के विधायक बुधवार को जैसलमेर से जयपुर लौट आए। उन्हें फिर से उसी होटल फेयरमोंट में ठहराया गया है, जहां से वे 31 जुलाई को जैसलमेर गए थे। गहलोत ने इस पूरे सियासी घटनाक्रम पर कहा- ‘फॉरगेट एंड फॉरगिव, भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो। यही प्रदेशवासियों और लोकतंत्र के हित में है।'

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल आज सुबह जयपुर के होटल फेयरमोंट पहुंचे। वे विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला और अजय माकन भी शामिल होंगे।

गहलोत गुट के विधायकों की तो अभी तक होटल में बाड़ेबंदी जारी है, लेकिन पायलट गुट के विधायक अपने-अपने घरों पर ही हैं। दो दिन पहले से ही पायलट गुट के सभी विधायक बाड़ेबंदी से निकल चुके हैं। एक महीने बाड़ेबंदी में रहने के बाद मंगलवार शाम वे जयपुर लौट आए थे। बुधवार शाम 7 बजे पायलट के सरकारी आवास पर विधायकों की मीटिंग भी हुई, जिसमें आगे की स्ट्रैटजी तय की गई। हालांकि, इसे अनौपचारिक मुलाकात बताया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका