न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंधी का कहर: पूरे देश में बरपाया कहर अब तक 83 लोगों की मौत

मई की शुरुआत में भीषण गर्मी के बीच आये आंधी और तूफान ने कई राज्यों में तबाही मचाई है। देश के सात राज्यों में आए तूफान और बारिश की वजह से अब तक 83 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 May 2018 2:08:38

आंधी का कहर: पूरे देश में बरपाया कहर अब तक 83 लोगों की मौत

मई की शुरुआत में भीषण गर्मी के बीच आये आंधी और तूफान ने कई राज्यों में तबाही मचाई है। देश के सात राज्यों में आए तूफान और बारिश की वजह से अब तक 83 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में कल रात आई तेज आंधी में 27 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग घायल हो गये। इन जिलों के कई इलाकों में कच्चे मकान, दर्जनों बिजली के पोल और पेड़ धराशायी हो गए और वाहनों की आपस में टक्कर हो गई।

यूपी के आगरा में बुधवार शाम आये तूफान-बारिश ने कहर बरपाया है। 132 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने इस बार 40 लोगों की जान ले ली। डीएम गौरव दयाल के मुताबिक गुरुवार सुबह दस बजे लोगों की मौत की संख्या 24 से 40 पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने मृतक के परिवारों को चार-चार लाख मुआवजा देने घोषणा की है।

तूफान से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 40 लोगों की मौत हो गई। खेरागढ़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा 18 लोगों की मौत हुई है। फतेहाबाद में 10, बाह में चार, एत्मादपुर में दो और किरावली में भी दो लोगों की जान चली गई। जबकि तूफान में 58 लोग घायल हुए हैं।

जिनमें आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। डीएम गौरव दयाल ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

तूफान के बाद शहर और देहात में तबाही का मंजर है। जगह जगह सैकड़ों पेड़ और होर्डिंग गिर पड़े हैं। 11 अप्रैल को आए तूफान में जो पेड़ कमजोर पड़ गए थे, वे गिर पड़े। देहात में कई मकानों की छत उड़ गई। कुछ ढह गए। तूफान और ओला वृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें भी बर्बाद गई।

आंधी और तेज बारिश के कारण शहर में मैरिज होम और शादी के लिए लगाए गए विशेष शामियानों को नुकसान पहुंचा। जिस समय आंधी आई, विवाह समारोह में सबसे ज्यादा भीड़ उसी दौरान ही थी। कई मैरिज होम में पंडाल उड़ गया तो कई जगह खाने के स्टॉल गिर गए। फतेहाबाद रोड के तीन मैरिज होम में पेड़ गिर गए।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी के आसार हैं। गुरुवार सुबह तापमान कम रह सकता है, लेकिन दोपहर में तापमान में बढ़ोतरी के आसार रहेंगे। शाम को धूल भरी हवा चल सकती है। यूपी के कई शहरों में मची तबाही से अब तक कुल 50 लोगों की मौत हुई है। स्टेट रिवेन्यू एण्ड रिलीफ कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि यूपी में इस भीषण तबाही में अब तक 40 से 50 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौतें आगरा में हुई हैं। 24 घंटे में राहत पहुंचाई गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी धूल भरी आंधी के बाद भारी बारिश हुई। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आयी और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के विभिन्न भागों में जाम भी लग गया। मौसम विभाग ने कहा कि शाम पौने पांच बजे शहर में तेज हवाएं चलीं जिसकी रफ्तार 59 किलोमीटर प्रति घंटा थी। संसद मार्ग , लाजपत नगर और द्वारका समेत शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शाम 7.40 बजे शुरू हुई। शहर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत