न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर: शातिर बदमाशों ने पहले शटर काटा, फिर रस्सी से बांधकर उखाड़ ले गए PNB का ATM

राजस्थान के अलवर में बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम ही उखाड़ लिया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने पहले शटर काटा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Dec 2020 4:49:54

अलवर: शातिर बदमाशों ने पहले शटर काटा, फिर रस्सी से बांधकर उखाड़ ले गए PNB का ATM

राजस्थान के अलवर में बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम ही उखाड़ लिया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने पहले शटर काटा। बताया जा रहा है कि एटीएम में करीब साढ़े चार लाख रुपये थे। इस एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई भी गार्ड तैनात नहीं था। यहां सुबह दुकान का शटर खोलने और शाम को उसे बंद करने के लिए 500 रुपये प्रतिमाह पर एक शख्स को रखा गया है। नियमानुसार हर बैंक एटीएम पर सुरक्षा गार्ड होना जरूरी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऐसे की चोरी

जानकारी के मुताबिक, बहादरपुर में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम जिस दुकान में लगा था, उसका शटर बंद था। ऐसे में बदमाशों ने पहले दुकान का शटर काट दिया। इसके बाद उन्होंने रस्सी और लोहे का जुगाड़ लगाकर एटीएम को उखाड़ लिया। इसके बाद बदमाश एटीएम लूटकर फरार हो गए। इस वारदात को शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अंजाम दिया गया। बहादरपुर के लोगों ने सुबह पीएनबी का एटीएम उखड़ा देखा तो वे हैरान रह गए।

बैंक प्रबंधन को मामले की जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह की वारदात में बदमाश पिकअप जैसे वाहन का इस्तमाल करते है। एटीएम के चारों तरफ रस्सी बांधकर उसे पिकअप से खींचते हैं। इससे एटीएम उखड़ जाता है और बदमाश उसे लेकर फरार हो जाते हैं।

पहले भी हो चुकी चोरी

बता दे, अलवर में कुछ हफ्तें पहले भी पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम (ATM) से लूट का मामला सामने आया था। चोर एटीएम (ATM) को काटकर उसके बॉक्स में रखी लाखों रुपये की नकदी लूटकर (Loot) फरार हो गए थे। यह वारदात नीमराणा थाना इलाके में हुई थी। एटीएम में 10 लाख 63 हजार रुपये थे। बदमाश वो पूरी रकम ले उड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती