न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर: 4 साल की बच्ची से मुंहबोले चाचा ने किया रेप, दर्द से कराहते हुए SP के सामने रो पड़ी मासूम

नाबालिग बच्ची जिसे प्यार से चाचा बुलाती थी उसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का यह मामला अलवर जिले के थानागाजी इलाके के एक गांव से सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Dec 2020 9:49:14

अलवर: 4 साल की बच्ची से मुंहबोले चाचा ने किया रेप, दर्द से कराहते हुए SP के सामने रो पड़ी मासूम

नाबालिग बच्ची जिसे प्यार से चाचा बुलाती थी उसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का यह मामला अलवर जिले के थानागाजी इलाके के एक गांव से सामने आया है। बच्ची की उम्र चार साल है और आरोपी की उम्र 15 साल है। दुष्कर्म का आरोपी 9वीं का छात्र है। वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। सूचना के बाद SP तेजस्विनी गौतम रात को ही पीड़ित से मिलने अस्पताल पहुंची थी। जब SP ने बच्ची से बात कर घटनाक्रम पूछा तो दर्द से कराहते हुए बच्ची रोने लगी।

पुलिस ने बताया बच्ची को उसका मुंहबोला चाचा खेत घुमाने का कहकर ले गया। वहां जाकर उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची रोते हुए घर आई और परिजन को जानकारी दी। वह दर्द की बात इशारों में बताती रही और यह भी कहा कि चाचा के साथ गई थी। अस्पताल जाने पर रेप की पुष्टि हुई तो पुलिस को जानकारी दी गई। मासूम को शुक्रवार रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मेडिकल और इलाज के बाद शनिवार सुबह पीड़ित को घर भेज दिया गया। यहां से पीड़ित को लेकर उसके परिजन थानागाजी पहुंचे जहां बच्ची समेत परिजन का बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर तुरंत आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया।

थानागाजी पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़िता और आरोपी का घर आसपास है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग

पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका

सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव

विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात

वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त

मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज

मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री