न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'चुनाव जीतने के लिए जरूरत पड़े तो किसी का सिर भी फोड़ देना' : कांग्रेस प्रत्याशी

राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कई प्रत्याशी अपनी जीत के लिए अजीबोगरीब हथकंडे अपना रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Nov 2018 1:33:28

'चुनाव जीतने के लिए जरूरत पड़े तो किसी का सिर भी फोड़ देना' : कांग्रेस प्रत्याशी

राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कई प्रत्याशी अपनी जीत के लिए अजीबोगरीब हथकंडे अपना रहे हैं। हाल ही में अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी साफिया खान ने प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए चुनाव जीतने के लिए 'साम दाम दंड भेद' को अपनाने और जरूरत पड़े तो सिर फोड़ने की भी बात कह दी। इस वीडियो में साफिया यह भी कहती हैं कि बीजेपी वाले अफवाह फैलाते हैं। इसलिए आपको अफवाहों का सोशल मीडिया पर जवाब देना होगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी लोगों से कह रही हैं कि आपको चुनाव जीतने के लिए साम दाम दंड भेद, कुछ भी करना पड़े करो। किसी का सिर भी फोड़ना पड़े, सारे हथकंडे अपना लेना लेकिन चुनाव जीतना है। ये चुनाव साफिया का नहीं आपका है। वो यहां तक कह जाती है कि बूथ पर शाम सात बजे तक रहना है। आगे साफिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम सिर्फ अफवाह फैलाना है और उनकी तरफ से फैलाई जाने वाली अफवाहों का जवाब आप सभी को सोशल मीडिया पर देना होगा। हालांकि अपने समर्थकों को समझाते हुए साफिया ने यह भी कहा कि यह बहुत ही टक्कर का मुकाबला है इसलिए समय से पहले मत जीत जाना।

साफिया के सामने भारतीय जनता पार्टी ने अपना स्थानीय उम्मीदवार मैदान में उतारा है, जिसका डर साफिया की बातों में साफ़ झलक रहा था। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि बीजेपी का उम्मीदवार क्षेत्रीय है इसलिए आप सभी को थोड़ा सम्भलकर काम करना होगा।

उल्लेखनीय है कि साफिया खान कांग्रेस के राष्ठीय सचिव और रामगढ़ के ही पूर्व विधायक जुबेर खान की पत्नी हैं। दो बार चुनाव हारने के कारण जुबेर का टिकिट काट कर उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल