न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : देश के इतिहास और संस्कृति की झलक दिखाएगी हैरिटेज फिल्म लाइब्रेरी - शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी

शिक्षा एवं राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के किले में बन रही हैरिटेज फिल्म लाइब्रेरी अजमेर की विरासत है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Jun 2018 11:03:35

राजस्थान : देश के इतिहास और संस्कृति की झलक दिखाएगी हैरिटेज फिल्म लाइब्रेरी - शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी

अजमेर । शिक्षा एवं राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के किले में बन रही हैरिटेज फिल्म लाइब्रेरी अजमेर की विरासत है। लाइब्रेरी में वे दुर्लभ फिल्में मौजूद हैं जो देश की आजादी, संस्कृति, वीरता, राष्ट्र नायकों और इतिहास की बड़ी घटनाओं को दर्शाती हैं। अजमेर के किले में बन रही लाइब्रेरी में इन्हीं राष्ट्र नायकों और देश के सामाजिक ताने-बाने को प्रदर्शित किया जाएगा।

देवनानी ने सोमवार अजमेर के किले में बन रही हैरिटेज फिल्म लाइब्रेरी के कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने जानकारी दी कि लाइब्रेरी में करीब 4000 दुर्लभ फिल्में संरक्षित रहेंगी। इनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, भारत-पाकिस्तान युद्ध, देश में लगने वाले मेलों तथा देश के इतिहास व संस्कृति से जुड़ें वो अनमोल फुटेज शामिल हैं, जो आज विपुल धनराशि खर्च करने के बाद भी नहीं मिलेंगे। इनमें से करीब 1600 फिल्मों को डिजीटल रूप में संरक्षित किया जा रहा है। जल्द ही यह फिल्में लाइब्रेरी में आमजन के देखने के लिए उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने राज्य की विरासत को संरक्षित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत बजट में फिल्म लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए दो करोड़ रुपए का विशेष बजट भी आवंटित किया गया है। लाइब्रेरी को हैरिटेज लुक दिया गया है। यहां 16-16 सीटों के दो मिनी थियेटर बना गए हैं। इनमें नाममात्र का शुल्क देकर फिल्मेें देखी जा सकेंगी। इसके अलावा यहां छह कियोस्क बनाई जा रही हैं जहां शुल्क देकर पर्यटक अपनी मनचाही फिल्म एकल रूप में देख सकते हैं। इसके साथ यहां वाचनालय तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाइब्रेरी में फिल्मी अभिनेताओं को अधिक महत्व देने के बजाए राष्ट्र नायकों, देश के वीर सपूतों, स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहने वालों, देश के विद्वानों, विदूषी महिलाओं, खिलाडियों, अजमेर के वीर सपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, शहीद हेमू कालानी, आर्यभट्ट, ब्रह्मभट्ट जैसे विद्वानों तथा मातृशक्ति आदि के चित्र प्रदर्शित किए जाएं। लाइब्रेरी का काम शीघ्र पूरा किया जाए।

शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि हैरिटेज फिल्म लाइब्रेरी अजमेर के पर्यटन में मील का पत्थर साबित होगी। राजकीय संग्रहालय बहुत कम अवधि में पर्यटन की धुरी बन चुका है। लाइब्रेरी भी इसके साथ ही खुल जाने से पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होगी। इस अवसर पर अजमेर के किले के संग्रहालय अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी सहित अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत