Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर: पेट्रोल पंप पर हुआ बड़ा हादसा, LPG टैंक में ब्लास्ट; 9 लोग झुलसे

अजमेर के आदर्श नगर स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में बने टैंक से LPG गैस शिफ्टिंग के दौरान शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Jan 2021 11:07:47

अजमेर: पेट्रोल पंप पर हुआ बड़ा हादसा, LPG टैंक में ब्लास्ट; 9 लोग झुलसे

अजमेर के आदर्श नगर स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में बने टैंक से LPG गैस शिफ्टिंग के दौरान शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। टैंक में अचानक आग लग गई। हादसे में ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह जलकर राख हो गया और ट्रक चालक भी जिंदा जल गया। इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में घायल लोगों को पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां 7 की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

हादसे में मृतक अजमेर के निकटवर्ती तबीजी निवासी शब्बीर खान ट्रक ड्राइवर था और उसके 2 और 7 साल के दो पुत्र है। उसके पिता डायलेसिस पर है और इलाज चल रहा है। उसका एक छोटा भाई वसीम है जो पानी का टैंकर चलाता है।
9 जने झुलसे

हादसे में झुलसे आदर्श नगर निवासी सुरेंद्र दुआ (56) पेट्रोल पंप का मालिक है और जतिन दुआ (31) उनका बेटा है। गुलाब बाड़ी निवासी रवि कुमार (52) और जादूगर बस्ती निवासी लवेश (40) पेट्रोल पंप के कार्मिक है। इसमें मोहम्मद ताबिश (24), इकबाल खान (30) इंडियन ऑयल से है। इस्माइल खान (45), अशोक (25), सौरभ जैन (30) अन्य है, जो भारत पेट्रोलियम के बताए जा रहे हैं। LPG का टैंक खाली करते वक्त हुआ हादसा

बता दे, पेट्रोल पंप परिसर में LPG का टैंक बना था, जो 7 साल से बंद था। इस टैंक को CNG में कन्वर्ट किया जाना था। इसमें करीब 100 लीटर LPG थी। जिसे वॉश करने के लिए जेनरेटर लगाया गया। इस दौरान भारत पेट्रोलियम व इंडियन ऑयल के अधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे। इसी बीच अचानक जेनरेटर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना भीषण था कि पास खड़ा ट्रक इसकी चपेट में आ गया। इसमें बैठे ड्राइवर की झुलसने से मौत हो गई, जबकि 9 लोग झुलस गए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका