न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : पायलट, कर्नल बैंसला, कालीचरण सराफ समेत 5 नेता संक्रमित; प्रदेश में 24 घंटे में मिले 2176 नए मरीज

राजस्थान के सियासी गलियारों में भी कोरोना अपने कदम बढ़ा रहा है। दिवाली से महज दो दिन पहले कोरोना ने राजस्थान के 5 बड़े सियासी चेहरों को निशाना बनाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Nov 2020 10:16:04

राजस्थान : पायलट, कर्नल बैंसला, कालीचरण सराफ समेत 5 नेता संक्रमित; प्रदेश में 24 घंटे में मिले  2176 नए मरीज

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 2176 नए केस मिले। वहीं, 13 की मौत भी हुई। राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,19,327 पर पहुंच गई है। गुरुवार को जयपुर के 3, जोधपुर के 2 और उदयपुर, सिरोही, नागौर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, अजमेर व अलवर का एक-एक संक्रमित की मौत हुई है।

राजस्थान के सियासी गलियारों में भी कोरोना अपने कदम बढ़ा रहा है। दिवाली से महज दो दिन पहले कोरोना ने राजस्थान के 5 बड़े सियासी चेहरों को निशाना बनाया है। इनमें पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी बैंसला, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ और करौली-धौलपुर से भाजपा सांसद मनोज राजौरिया शामिल हैं।

गुरुवार को कांग्रेस विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की बात बताई। उन्होंने ट्वीट में लिखा मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आया हो, कृपया अपना परीक्षण करवा लें। डॉक्टर की सलाह ले रहा हूं। जल्द ठीक होने की उम्मीद है।

इससे पहले गुरुवार को ही गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी बैंसला और केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना भी कोरोना संक्रमित पाए गए। बैंसला जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती हैं। उनके फेफड़ों में इंफेक्शन बताया जा रहा है।कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। अपनी कमजोर तबीयत की वजह से ही वे आंदोलन के समय भी ज्यादातर समय अपने हिंडौन स्थित घर पर रहे। कर्नल बैंसला की गैरमौजूदगी में रेलवे ट्रैक पर उनके बेटे विजय बैंसला ने कमान संभाल रखी थी। उदयलाल आंजना घर पर क्वॉरैंटाइन हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जैसे ही सचिन पायलट के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली तो उन्होंने तुरंत पायलट को फोन करके उनका हालचाल पूछा। फिर सोशल मीडिया पर भी लिखा, सचिन पायलट जी आपके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत