31 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी है। रीट परीक्षा होने के बाद इन शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने 31 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के संबंध में प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इन पदों पर भर्ती से राज्य सरकार पर 2 साल तक परीवीक्षा काल में 881.61 करोड़ और इसके बाद 1717.40 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष का वित्तीय भार आएगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने भर्तियों के बारे में ट्वीट भी किया। क्रमोन्नत विद्यालयों में 2489 अस्थाई पद सृजित
इन पदों पर भर्ती से राज्य सरकार पर 2 साल तक परीवीक्षा काल में
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 282 क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 2489 अस्थाई पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इनमें से प्रधानाध्यापक के 104, वरिष्ठ अध्यापक के 1692, अध्यापक के 411 एवं कनिष्ठ सहायक के 282 पद शामिल हैं।













