न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंधी का कहर: राजस्थान में 13 और यूपी में 3 बच्चों सहित 5 की मौत, दिल्ली में भी भारी बारिश

राजस्थान के अलवर भरतपुर और धौलपुर में बुधवार देर शाम आए तेज अंधड़ से एक बार फिर तबाही मची

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 May 2018 6:42:19

आंधी का कहर: राजस्थान में 13 और यूपी में 3 बच्चों सहित 5 की मौत, दिल्ली में भी भारी बारिश

राजस्थान के अलवर भरतपुर और धौलपुर में बुधवार देर शाम आए तेज अंधड़ से एक बार फिर तबाही मची। इन जिलों के कई इलाकों में कच्चे मकान, दर्जनों बिजली के पोल और पेड़ धराशाई हो गए और वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। जिसकी चपेट में आने के कारण 13 से अधिक लोगों के मौत की सूचना है। इनमें भरतपुर में एक कॉलेज का गेट गिरने से तीन युवाओं की दबने से मौत हो गई। वहीं कई राज्यों में जनधन की काफी हानि हुई है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और बिजनौर में बुधवार को अचानक आए आंधी-तूफान ने एक युवक और तीन बच्चियों की जान ले ली, जबकि एक मदरसे की टीनशेड गिरने से आठ मासूम घायल हो गए। वहीं रामपुर में अजीम नगर के मिलक बगरउआ गांव में पेड़ के नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। इसके अलावा यूपी के अन्य हिस्सों में भी आंधी और बारिश का कहर देखने को मिला।

वही देश की राजधानी दिल्ली की बात करे तो वह पर भी धूल भरी आंधी के बाद भारी बारिश हुई। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आयी और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के विभिन्न भागों में जाम भी लग गया। मौसम विभाग ने कहा कि शाम पौने पांच बजे शहर में तेज हवाएं चलीं जिसकी रफ्तार 59 किलोमीटर प्रति घंटा थी। संसद मार्ग , लाजपत नगर और द्वारका समेत शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शाम 7.40 बजे शुरू हुई। शहर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

ताजनगरी में मौसम का मिजाज बुधवार शाम फिर बिगड़ा। शाम करीब 8:30 बजे तेज अंधड़ के साथ मौसम बिगड़ा। इसके बाद ओलावृष्टि और बारिश हुई। अंधड़ की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। फतेहपुर सीकरी में ओले गिरने की खबर है। अंधड़ से शहर और देहात की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर और देहात में कई पेड़ गिर गए। होर्डिंग्स उड़ गए। रात 8:45 बजे अधिकतर हिस्सों में ब्लैक आउट हो गया। इधर, कासगंज में भी तेज अंधड़ से जनजीचन प्रभावित हुआ।

मथुरा में दिनभर चटख धूप के बाद बुधवार देर शाम मौसम ने फिर पलटी मारी। तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। होर्डिंग बैनर, पेड़ आदि उखड़ गए। क्रय केंद्रों पर खुले में गेहूं पड़ा होने से किसानों की मुश्किल बढ़ गई। सौंख व अन्य क्षेत्रों में कई पेड़ धराशाई हो गए, टीन-टप्पर भी उड़ गए। कोसी, छाता, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, सौंख, फरह, छटीकरा में तेज आंधी से काफी नुकसान होने की संभावना है। वहीं शहर सहित देहात के कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत