न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आम चुनाव से पहले रेल यात्रियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, किराए में हो सकती है कटौती

आम चुनाव से पहले, सरकर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार रेल किराए Rail Fair में कटौती कर सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Oct 2018 3:32:46

आम चुनाव से पहले रेल यात्रियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, किराए में हो सकती है कटौती

आम चुनाव से पहले, सरकर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार रेल किराए Rail Fair में कटौती कर सकती है। अगर सूत्रों की माने तो, प्रीमियम ट्रेनों में जारी फ्लेक्सी फ़ेयर स्कीम में राहत मिल सकती है। रेल मंत्रालय फ्लेक्सी फ़ेयर स्कीम में राहत देने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, प्रीमियम ट्रेन - राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में लागू फ्लेक्सी फ़ेयर स्कीम में राहत देने के मकसद से मंत्रालय किरायों में 50 फीसदी तक का डिस्काउंट दे सकता है।

टिकट में 50 फीसदी तक का छूट

नए प्रस्ताव के मुताबिक, करीब 100 प्रीमियम ट्रेनों में लास्ट मिनट टिकट बुकिंग या फिर यात्रा से 4 दिन पहले टिकट बुकिंग करने पर टिकट में 50 फीसदी तक का छूट दे सकता है। यही नहीं, ऐसी ट्रेन जिसमे ऑक्यूपेंसी दर यानी टोटल सीट बुकिंग अगर तकरीबन 40 फीसदी कम है, उसमे भी किराया 20 फीसदी कम किया जा सकता है। यानी सीधे तौर पर किराये में 20 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है। तीसरा, किसी रूट पर आखिरी स्टेशन पर किराये काम करना।

एक तीर से दो निशाने

दरअसल सरकार किरायों में कटौती कम कर एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश कर रही है। पहला ये कि किराये कम कर जनता का दिल जीतने की कोशिश, दूसरा किरायों में कटौती कर खाली सीटों को भरने की कोशिश।

यात्री संख्या में कमी आई

प्रीमियम ट्रेन राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में फ्लेक्सी फ़ेयर स्कीम लागू करने के बाद रेलवे की आमदनी में भले ही इजाफा हुआ हो लेकिन यात्री संख्या में कमी आई है। यही नहीं, इस स्कीम से रेलवे को जनता के ज़बरदस्त गुस्से और आलोचना को भी झेलना पड़ा है।

न तो सुविधाओं में इजाफा हुआ और न ही ट्रेन की टाइमिंग में सुधार

रेल यात्री लगातार सरकार की इस योजना की आलोचना कर रहे थे कि ज़्यादा किराया देने के बावजूद भी न तो सुविधाओं में इजाफा हुआ और न ही ट्रेन की टाइमिंग में सुधार हुआ।

आपको बता दें कि रेल मंत्रालय ने 9 सितंबर 2016 को प्रीमियम ट्रेन जिसमें 44 राजधानी, 52 दुरंतो और 46 शताब्दी शामिल हैं, उनमें फ्लेक्सी फ़ेयर स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम के तहत हर 10% सीट की बुकिंग होने पर ट्रैन के बेस फ़ेयर में 10% का इजाफा हो जाता है। हालांकि पिछले साल दिसंबर में मंत्रालय ने इस स्कीम में मामूली राहत देने की शुरुआत की थी।

सीएजी ने यात्री सेवाओं में सुधार पर दिया था जोर

जुलाई माह में, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) द्वारा करवाए गए एक सर्वेक्षण में कहा गया था कि प्रीमियर ट्रेन के किराये में वृद्धि के अनुरूप ट्रेनों में यात्री सेवाओं में सुधार की आवश्यकता है। सर्वेक्षण में पाया गया कि अधिकांश प्रीमियर ट्रेन के यात्रियों ने सेवाओं को लेकर निराशाजनक जवाब दिया। यात्रियों से किराये में वृद्धि के अनुरूप सेवाओं में सुधार को लेकर सवाल किए गए थे। सीएजी के अनुसार, प्रीमियर ट्रेन के यात्रियों का कहना है कि किराये में वृद्धि के अनुरूप उन्हें सेवाएं नहीं मिलती हैं। यही नहीं, फ्लेक्सी फेयर लागू होने के बाद यात्रियों की संख्या में भी कमी आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत