न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिदंबरम के बचाव में राहुल, कहा - सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार, छवि को नुकसान पहुंचाना चाहती है

INX मीडिया केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Aug 2019 1:29:03

चिदंबरम के बचाव में राहुल, कहा - सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार, छवि को नुकसान पहुंचाना चाहती है

INX मीडिया केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। मंगलवार को अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सीबीआई की टीम उनके घर पर पहुंची लेकिन चिदंबरम घर में मौजूद नहीं थी। अब चिदंबरम की कानूनी टीम ने सर्वोच्च अदालत का रुख किया है। पी चिदंबरम के समर्थन में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी आ गए हैं। बुधवार दोपहर उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मोदी सरकार प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है और पी चिदंबरम की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी ने लिखा, ‘मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और मीडिया का गलत इस्तेमाल कर पी चिदंबरम की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। मैं मोदी सरकार के द्वारा सत्ता के इस गलत इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता हूं।’

आपको बता दें कि राहुल गांधी से पहले पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पी चिदंबरम के पक्ष में ट्वीट किया था और केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। बुधवार सुबह प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था कि हम पी चिदंबरम के साथ खड़े हैं और सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे फिर चाहे फैसला कुछ भी हो। प्रियंका गांधी ने इस दौरान पी चिदंबरम के राजनीतिक जीवन और केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके योगदान की तारीफ की। कांग्रेस महासचिव ने ये भी लिखा कि चिदंबरम केंद्र सरकार की असफलताओं को उजागर करते रहे हैं, इसलिए वह अब उनके निशाने पर हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस की तरफ से लगातार पी चिदंबरम पर हो रही कार्रवाई का विरोध किया है और इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा अभिषेक मनु सिंघवी व अन्य नेताओं ने भी पूर्व वित्त मंत्री का समर्थन किया। अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि पी चिदंबरम ने लगातार एजेंसियों का जांच में सहयोग किया है, अभी तक उनके खिलाफ किसी तरह का ट्रायल नहीं हुआ है। ऐसे में एजेंसियां उन्हें गिरफ्तार करने पर उतारू क्यों हैं।

बता दे, पी चिदंबरम के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर राहत की मांग की है। याचिका में हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में आज जस्टिस एन वी रमन्ना की बेंच सुनवाई करेगी। चिदंबरम के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद, विवेक तन्खा और दयान कृष्णनन समेत अन्य वकीलों की टीम मौजूद है। वही सीबीआई का कहना है कि हमारा पक्ष सुने बिना कोर्ट कोई एकतरफा आदेश न दे। चिदंबरम की याचिका पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई आज सुनवाई कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत