न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर प्रधानमंत्री मोदी यह काम करना बंद कर दें तो मैं उनका विरोध बंद कर दूंगा : राहुल गांधी

राहुल गांधी Rahul Gandhi ने कहा कि 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi का विरोध करना छोड़ दूंगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Oct 2018 5:42:37

अगर प्रधानमंत्री मोदी यह काम करना बंद कर दें तो मैं उनका विरोध बंद कर दूंगा : राहुल गांधी

मध्यप्रदेश के सबलगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी Rahul Gandhi ने कहा कि 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi का विरोध करना छोड़ दूंगा, अगर वह देश को बांटने का काम करना बंद कर दें।' राहुल गांधी ने कहा, 'किसी ने भाषण में बोला कि राहुल गांधी नरेंद्र मोदी के सामने खड़ा है, विरोध करता है और मैंने वहां पर बोला, देखिये, मैं नरेंद्र मोदी जी का सिर्फ विरोध नहीं करता हूं, उसका कारण है।' उन्होंने आगे कहा, 'जिस दिन मोदीजी ने किसानों की मदद करनी शुरू कर दी, जिस दिन मोदीजी ने छोटे दुकानदार, मजदूर एवं गरीब की मदद करनी शुरू कर दी, जिस दिन नरेंद्र मोदीजी ने देश को बांटने का काम करना बंद कर दिया, उस दिन से मैं उनका विरोध नहीं करूंगा।'

राहुल गांधी उनके सामने विरोध करता हुआ दिखाई देगा

- राहुल ने कहा, 'मगर जब तक नरेंद्र मोदीजी हिन्दुस्तान के सबसे अमीर 15-20 लोगों का काम करेंगे और जिस दिन तक मोदी न्याय की बात नहीं करेंगे, किसान का कर्जा माफ नहीं करेंगे, मजदूर के साथ नहीं खड़े होंगे तो बाकी हिन्दुस्तान कुछ भी कहें, राहुल गांधी उनके सामने विरोध करता हुआ दिखाई देगा। क्योंकि मैं समझता हूं आप लोगों ने इस देश को यहां तक पहुंचाया है।'

- उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में यह बोल कर देश के पूर्वजों का अपमान किया है कि उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में 70 साल तक कोई काम नहीं हुआ है।

- राहुल ने कहा, 'अमेरिका का राष्ट्रपति कहता है अमेरिका से सिर्फ हिन्दुस्तान और चीन मुकाबला कर सकते हैं। 70 साल पहले ये देश भूखा था, तब ये शहर, रेलवे लाइन, हवाई जहाज एवं उद्योग नहीं थे और प्रधानमंत्री (मोदी) ने कहा 70 साल कुछ नहीं हुआ।' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता के साथ खड़े होकर काम किया। मगर जब हमारे प्रधानमंत्री लाल किले से कहते हैं कि मेरे आने से पहले हाथी सो रहा था, मेरे आने से पहले यह महान देश सो रहा था तो वह काग्रेस पार्टी का अपमान नहीं करते, आपके माता-पिता, दादा-दादी एवं नाना-नानी का अपमान करते हैं।'

- राहुल ने कहा, 'चाहे कोई भी हो, चाहे देश का प्रधानमंत्री हो या कोई और हो। मैं उस व्यक्ति को अपने देश का अपमान नहीं करने दूंगा और मैं उसके खिलाफ खड़ा दिखाई दूंगा, क्योंकि यहां तक पहुंचाने का काम आपने किया है।'

- मोदी पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा, 'याद करिये, दो साल पहले नरेंद्र मोदीजी ने नोटबंदी की। बैंक के सामने कौन खड़ा हुआ था, हम, आप, पूरा हिन्दुस्तान बैंक के सामने खड़ा हुआ था और मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि लाइन में विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, अनिल अंबानी एवं ललित मोदी दिखा क्या आपको? नहीं दिखा ना।'

- राहुल ने कहा, 'ये लोग बैंक के पीछे अपना कालाधन सफेद कर रहे थे। मोदीजी ने और भाजपा के लोगों ने हिन्दुस्तान के सब चोरों का कालाधन सफेद कर डाला। आपसे कहा कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। भाइयों और बहनों, लाइन में खड़े हो जाओ और उनसे कहा चलो तैयार हो, अपना कालाधन सफेद करो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत