न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी के विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी, साजिश बता कांग्रेस ने की जांच की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नई दिल्ली से हुबली ले जा रहे विशेष विमान में तकनीकी खराबी आने को कांग्रेस ने तोड़फोड़ की साजिश बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Apr 2018 5:57:19

राहुल गांधी के विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी, साजिश बता कांग्रेस ने की जांच की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नई दिल्ली से हुबली ले जा रहे विशेष विमान में तकनीकी खराबी आने को कांग्रेस ने तोड़फोड़ की साजिश बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। हालांकि बाद में समय रहते उनके प्लेन को हुबली में सुरक्षित उतार लिया गया है। इस घटना के पीछे कांग्रेस पार्टी को किसी की साजिश का शक है। यही वजह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्लेन में आई तकनीकी गड़बड़ी की खबर के बाद नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस पूरे मामले की जांच की बात कही है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। राहुल के करीबी सहयोगी कौशल विद्यार्थी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि एन राजू को लिखे एक पत्र में कहा कि राहुल जिस विमान में सवार थे, वह एकाएक बाईं तरफ झुक गया और विमान तेजी से नीचे जाने लगा। साथ ही विमान में एकाएक तेज कंपन शुरू हो गई। शिकायत में कहा गया है कि यह पूरी घटना सुबह पौने ग्यारह बजे हुई।

पत्र मिलने के बाद हुबली-धारवाड़ की पुलिस उपायुक्त रेणुका सुकुमार ने कहा कि हमें विमान में अस्पष्ट गड़बड़ी की शिकायत मिली है। हमनें आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत लापरवाही बरतने का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पत्र में कहा गया है कि यह पता चला है कि विमान का ऑटोपायलट मोड काम नहीं कर रहा था। तेजी से नीचे गिरते विमान को तीसरी कोशिश के बाद दिन में करीब 11 बजकर 25 मिनट पर हुबी हवाईअड्डे पर उतारा गया। पत्र में कहा गया है कि विमान में जानबूझकर छेड़छाड़ से इनकार नहीं किया जा सकता है अत: इसकी जांच होनी चाहिए। राहुल कर्नाटक के दो दिन के चुनावी दौरे पर हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने दिल्ली में कहा कि वह इस मामले की जांच करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता