न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को कराया गया SMS अस्पताल में भर्ती, पेट में हो रही तकलीफ

पेट की तकलीफ के चलते चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Dec 2020 6:09:29

जयपुर : चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को कराया गया SMS अस्पताल में भर्ती, पेट में हो रही तकलीफ

बीते दिन प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की तबियत खराब हुई थी जिसके चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उनसे मिलने निवास पर पहुंचे थे। आज पेट की तकलीफ के चलते उन्हें SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टर्स द्वारा फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही हैं। उनका कोटेज वार्ड संख्या 4 में डॉ. श्याम सुंदर शर्मा की देख-रेख में उपचार चल रहा हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री को रविवार शाम को पेट की समस्या की शिकायत हुई थी। इसके चलते उन्हे आज अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। भर्ती के बाद उनकी विभिन्न जांचें जैसे सोनेग्राफी, सिटी स्कैन सहित अन्य करवाई गई, जिसमें आंतों में इंफेक्शन की शिकायत सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक इसे फूड पॉइजनिंग की भी शिकायत कही जा सकती हैं। वहीं पोस्ट कोविड संबंधि जांच भी करवाई गई, लेकिन पोस्ट कोविड जैसी कोई समस्या सामने नहीं आई हैं। जानकारों की माने तो देर शाम या कल तक डॉ. रघु शर्मा को छुट्‌टी दे दी जाएगी।

आपको बता दें कि मंत्री डॉ. शर्मा पिछले माह 23 नवंबर को कोरोना पॉजीटिव आने के बाद कोविड डेडिकेटेड अस्पताल RUHS में भर्ती हुए थे, जहां से उन्हे कुछ दिन बाद छुट्‌टी दे दी थी। इस दौरान उनके कोई खास लक्षण सामने नहीं आए थे। जांचों के बाद कुछ दवाईयां देकर उन्हे दो-तीन दिन बाद घर भेज दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान

चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी

'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग

30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी

राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क

मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता