न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनाथ सिंह के बचाव में सामने आई पाकिस्तानी आर्मी, 'राफेल शस्त्र पूजा' को लेकर कही ये बात

भारत सरकार (Indian Government) के हर फैसले पर उंगली उठाने वाला पाकिस्तान (Pakistan) के इस बार सुर बदले नजर आ रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Oct 2019 10:39:09

राजनाथ सिंह के बचाव में सामने आई पाकिस्तानी आर्मी, 'राफेल शस्त्र पूजा' को लेकर कही ये बात

भारत सरकार (Indian Government) के हर फैसले पर उंगली उठाने वाला पाकिस्तान (Pakistan) के इस बार सुर बदले नजर आ रहे है। दरअसल, भारत को फ्रांस से मिले पहले राफेल फाइटर जेट (Rafale Fighter Jet) मिलने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शस्त्र पूजा की थी जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। इसी चर्चा पर पाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बचाव किया है। पाक आर्मी के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने कहा है कि राफेल पूजा में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह धर्म के अनुरूप है। गफूर ने ट्वीट किया, राफेल पूजा में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह धर्मसम्मत है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। कृपया, याद रखिए...ये केवल मशीन नहीं है जो मायने रखती है बल्कि मशीन को चलाने वाले का जुनून और संकल्प अहमियत रखता है।

हालांकि, इसके बाद आसिफ गफूर ने अपनी वायुसेना के पास मौजूद शाहीन मिसाइल का भी जिक्र कर दिया। गफूर ने लिखा, हमें अपनी पाकिस्तान एयरफोर्स की शाहीन पर गर्व है।

rafalepuja,religion,pakistan,pakistan army,asif ghafoor,indian government,pakistan army spokesperson asif ghafoor,indian defence minister,rajnath singh,news,news in hindi

इससे पहले, इमरान खान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने भारत को मिले फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल का मजाक उड़ाया था। गुरुवार को फवाद चौधरी ने नींबू-मिर्च के साथ वाले राफेल विमान की एक तस्वीर ट्वीट कर तंज कसा था।

आसिफ गफूर का राजनाथ सिंह के बचाव में यह बयान ऐसे समय है जब दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) का जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) से अनुच्‍छेद-370 (Article-370) हटाना पाकिस्‍तान को पसंद नहीं आया। इसके बाद पाकिस्‍तान लगातार भारत पर जुबानी हमले कर रहा है। साथ ही इस फैसले को अंतरराष्‍ट्रीय मुद्दा (International Issue) बनाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। पाकिस्‍तान अनुच्‍छेद-370 हटाए जाने से इतना बौखला गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran Khan) ने परमाणु युद्ध (Nuclear War) की धमकी तक दे डाली थी।

rafalepuja,religion,pakistan,pakistan army,asif ghafoor,indian government,pakistan army spokesperson asif ghafoor,indian defence minister,rajnath singh,news,news in hindi

8 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 36 फ्रांसीसी राफेल फाइटर जेट की पहली खेप रिसीव की थी। विजयदशमी के मौके पर उन्होंने शस्त्र पूजा भी की थी। इस दौरान उन्‍होंने लड़ाकू विमान पर ओम लिखा, फूल चढ़ाए, नारियल रखा और बुरी नजर से बचाने के लिए पहियों के नीचे नींबू भी रखे। इसके बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों ने शस्‍त्र पूजन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कांग्रेस पार्टी ने शस्त्र पूजा की आलोचना की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने सिंह की शस्त्र पूजा को तमाशा कहा था। कांग्रेस नेता उदित राज ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि जिस दिन इस देश में अंधविश्वास खत्म हो जाएगा, उसी दिन भारत अपने राफेल फाइटर जेट बनाना शुरू कर देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत